मातृशक्ति की बैठक सम्पन्न कार्यकर्ता हर घर पत्रक, पीले चावल दे शोभायात्रा में आने का देंगे न्यौता
मातृशक्ति की बैठक सम्पन्न
कार्यकर्ता हर घर पत्रक, पीले चावल दे शोभायात्रा में आने का देंगे न्यौता
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति ओर से आगामी 09 अप्रेल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष 2081 पर पूरे शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा एवं धर्मसभा को लेकर विवेकानन्द नगर के मातृशक्ति कार्यकर्ताओं की बैठक विश्वविद्यालय मार्ग स्थित श्रीराम स्कूल पसिसर व गणेश नगर बस्ती की बैठक छोटी पिपली पर सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए विष्णु शंकर नागदा ने कहा कि शोभायात्रा, धर्मसभा, कलश यात्रा व डांडिया रास में अधिक से अधिक आमजन एवं महिलाओं की भागीदारी हो इसके लिए कार्यकर्ता हर घर जायेगे और और उन्हें पत्रक,एवं पीले चावल देकर कर आमंत्रित करेंगे। बैठक को शरद सिंह चौहान, संयोजक उदयसिंह देवड़ा, डॉ. अलका मुंदडा, किरण तातेड़, रेखा चौधरी, सुमित्रा जोशी ने भी अपने सुझाव दिये।
