तू है शक्ति" विश्व स्तरीय लोकार्पण समारोह 10 मार्च को
तू है शक्ति" विश्व स्तरीय लोकार्पण समारोह 10 मार्च को
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। दिव्य ज्योति जागृती संस्थान उदयपुर की ओर से "तू है शक्ति" विश्व स्तरीय आंदोलन समारोह का लोकार्पण 10 मार्च को पूरे विश्व में एक साथ 3:30 बजे शाम को किया जाएगा। दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की उदयपुर प्रभारी सेविका भागीरथी ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया जा रहा है। उदयपुर सेंटर का कार्यक्रम हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित सहस्त्र औदीच्य समाज सीए सर्कल के पास नवीं धर्मशाला में आयोजित होगा। 3 घंटे तक चलने वाले इस विशेष कार्यक्रम में विभिन्न सत्र आयोजित होंगे जिसमे सर्वप्रथम अभिनंदन सत्र होगा। तत्पश्चात हां बिल्कुल में एक नारी हूं ऑफकोर्स ट्रेंड पर आधारित सामाजिक शोध प्रस्तुत किया जाएगा। भारत की नारी गीत, मेरी बेटी मेरा अवतार मां बेटी शॉर्ट रील्स पांच कड़ियां प्रस्तुत होगी। इसके बाद वैदिक नारी तब और अब विषय पर चर्चा की जाएगी। स्वाभिमान क्या क्यों और कैसे मंच स्थित बातचीत में विशिष्ट महिलाओं द्वारा विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा। तू है शक्ति 2.0 का वैश्विक उद्घाटन 21वीं सदी की वैदिक नारी के निर्माण हेतु अंतरराष्ट्रीय अभियान का उद्घाटन किया जाएगा। नारी सशक्ति स्वरूप नारी की महिमा को दर्शाता नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। आखिरी में धन्यवाद सत्र का आयोजन होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें