जिला कलक्टर ने कैलाशपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*
*जिला कलक्टर ने कैलाशपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*
उदयपुर, 17 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने शनिवार को कैलाशपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।।
कलेक्टर पोसवाल ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप यहां दी जारी सुविधाओं व सेवाओं के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने मुफ्त दवा, जांच, परिसर की साफ सफाई के अवलोकन के साथ मरीजों को दी जा रही स्वास्थ सेवाओं के बारे में जानकारी ली और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री दवा योजना, मुख्यमंत्री जांच योजना, आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में अवगत कराते हुए कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से भी संवाद किया।
केंद्र के प्रभारी ने विभिन्न रिकॉर्ड्स और दी जा रही स्वास्थ सेवाओं के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी। कलेक्टर ने
कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आमजन को आवश्यक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभता से प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें