लोगो को धमकाने वाला अभियुक्त नंगी तलवार व टेम्पो सहित गिरफ्तार
लोगो को धमकाने वाला अभियुक्त नंगी तलवार व टेम्पो सहित गिरफ्तार
उदयपुर (जनतंत्र की आवाज) 4 फरवरी। 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत जिला पुलिस अधीक्षक भुवण भुषण यादव द्वारा अवैध आग्नेयशस्त्र के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही तथा धरपकड के लिये अभियान चलाने के निर्देश प्रसारित किये गये। जिसकी पालना में लोकेन्द्र दादरवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, उदयपुर के सुपरविजन व श्रीमती शिप्रा राजावत उप अधीक्षक वृत नगर पुर्व उदयपुर के दिशानिर्देश में फूलचद टेलर पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सवीना द्वारा टीम का गठन किया गया टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 04 फरवरी को सवीना रेलवे पुलिया के पास एक व्यक्ति दिपेश राज मोगिया पिता रमेश मोगिया उम्र 18 साल निवासी वार्ड नं. 1 प्रतापगढ़ थाना सादडी जिला पाली हॉल मांगीलाल मेनारिया का मकान सेक्टर 5 थाना हिरणमगरी उदयपुर राजस्थान खडा था जो पुलिस जाब्ते को देखकर तीन सवारी टेम्पो को लेकर भागने लगा जिसको जाब्ते द्वारा घेरा देकर पकड कर उसके हाथ से धारदार लोहे की नंगी तलवार कब्जे मे की तलवार के बारे मे वैध कागजात मांगे गए तो नही पाए गये उक्त व्यक्ति के पास पाई गई धारदार लोहे की नंगी तलवार व घटना मे प्रयुक्त ऑटो को जब्त किया गया व अभियुक्त दिपेश राज मोगिया को धारा 04/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। मामले के सम्बन्ध में थाना सवीना पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अभियुक्त से विस्तृत खोजबीन जारी है।
