सुविवि- नेशनल अकाउंटिंग टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन आयोजित
सुविवि- नेशनल अकाउंटिंग टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन आयोजित
संवाददाता विवेक अग्रवाल
उदयपुर (जनतंत्र की आवाज) 4 फरवरी। नेशनल अकाउंटिंग टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर तथा लेखांकन एवम व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो शूरवीर सिंह भाणावत ने बताया की इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन की यह परीक्षा रविवार 4 फरवरी को सम्पूर्ण भारत में ऑनलाइन आयोजित की गई। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर लेखांकन के छात्रों में अकाउंटिंग टैलेंट की पहचान कर उन्हें एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मानित करना होता है। इस वर्ष नवंबर माह में यह अधिवशन कम इंटरनेशनल अकाउंटिंग कॉन्फ्रेंस कोलकाता में आयोजित होगी। जहां पर उच्य प्रदर्शन करने वाले छात्र को नकद राशि (21000)के साथ सम्मानित किया जाएगा। यह परीक्षा जूनियर एवम सीनियर वर्ग के लिए अलग अलग होती है।इस परीक्षा में टॉप 1% प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाता है। यह परीक्षा 2009 से लगातार आयोजित हो रही है। इस वर्ष इस परीक्षा में लगभग 19 राज्यों के 2000 छात्रों ने भाग लिया। इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन के उदयपुर ब्रांच के अध्यक्ष एवम राजस्थान विद्यापीठ के वाइस चांसलर *प्रो एस एस सारंगदेवोत* ने उदयपुर ब्रांच के पदाधिकारियों को कुशल आयोजन के लिए बधाई प्रेषित की और बताया की यहां यह उल्लेखनीय है की इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन का नेशनल हेडक्वार्टर मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के लेखांकन एवम व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग में स्थित है। इस एसोसिएशन की देश भर में 58 शाखाएं तथा 7600 आजीवन सदस्य है।
इसके आयोजन में पेसिफिक विश्वविद्यालय के डॉ पुष्पकांत, नाथद्वारा गवर्नमेंट कॉलेज के सी ए हेमंत क्दूनिया तथा खेरवाड़ा गर्ल्स कॉलेज के डॉ दुर्गा सिंह गौर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
