नई गुड्स लाईन कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित* *रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी*

 *नई गुड्स लाईन कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित*

*रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी*


 उदयपुर/जयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर मण्डल पर भिवानी-रोहतक रेलखण्ड के मध्य लाहली स्टेशन पर नई गुड्स लाईन के कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी :- 


*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*


1. गाडी संख्या 04962, भिवानी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 05.03.24 से 08.03.24 तक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 04975, रोहतक-भिवानी रेलसेवा दिनांक 05.03.24 से 08.03.24 तक रद्द रहेगी। 

3. गाडी संख्या 04974, भिवानी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 05.03.24 से 08.03.24 तक रद्द रहेगी। 

4. गाडी संख्या 04977, रोहतक-भिवानी रेलसेवा दिनांक 06.03.24 को रद्द रहेगी। 

5. गाडी संख्या 04978, भिवानी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 07.03.24 को रद्द रहेगी। 


*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*


1. गाडी संख्या 04969, दिल्ली-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 05.03.24 से 08.03.24 तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रोहतक तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रोहतक-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं*


1. गाडी संख्या 14731, दिल्ली-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 05.03.24 से 08.03.24 तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक- डोभ भाली-हांसी होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 14732, बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 07.03.24 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हांसी-डोभ भाली-रोहतक होकर संचालित होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग