नीरजा मोदी स्कूल उन्नति 2024 में प्रथम
नीरजा मोदी स्कूल उन्नति 2024 में प्रथम
संवाददाता विवेक अग्रवाल
उदयपुर (जनतंत्र की आवाज) 1 फरवरी। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजस्थान की समृद्धि की ओर थीम आधारित उन्नति 2024 तीन दिवसीय महाप्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन भूपाल नोबल्स इनडोर स्टेडियम में किया गया।
इस कार्यक्रम में नीरजा मोदी स्कूल के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रोजेक्ट का निर्माण कक्षा आठवीं के छात्रों अंशुल चंदेल, रूद्रप्रियसिंह गदेन, कुशलराज सिंह एवं संकल्प संघवी द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें