डॉ. देवड़ा यूनिटीज 2024 अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मानित
डॉ. देवड़ा यूनिटीज 2024 अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मानित
विवेक अग्रवाल
उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 7 जनवरी। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय उदयपुर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ महिपाल सिंह देवड़ा को जयपुर में आयोजित यूनिटीज 2024 अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मानित किया गया। यह तृतीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी श्री करणी यूनिवर्स कॉलेज में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, स्प्रिंगर नेचर यूके, आईइस विश्वविद्यालय भोपाल, कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया, ऐसोसियसन आफ कंप्यूटर मशीनरी, ग्लोबल रिसर्च फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में 13 देशो के शीर्ष 100 शिक्षाविदों ने भाग लिया ।
डॉ देवड़ा को उनके शोध कार्य हेतु उत्कृष्ट शिक्षाविद के रूप में आउटस्टैंडिंग अकैडमिशियन ऑफ़ द ईयर 2024 से सम्मानित किया गया। संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल प्रो शिव सिंह सारंगदेवोत, सचिव डॉ. महेंद्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेड़ी, विज्ञान अधिष्ठाता डॉ रेनू राठौड़ ने डॉ देवड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें