जिला स्तरीय समितियों में मनोनीत गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन समाप्त
जिला स्तरीय समितियों में मनोनीत गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन समाप्त
उदयपुर, 22 दिसंबर। राज्य सरकार द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसरण में जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने एक आदेश जारी कर जिले में स्थित विभिन्न विभागों व संस्थाओं हेतु गठित जिला स्तरीय समितियों में मनोनीत गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।
एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी ने संबंधित विभाग व संस्थाओं द्वारा गठित आयोग, निगम, मंडल, राज्य व जिला स्तरीय समितियों में गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का मनोनयन तुरंत प्रभाव से समाप्त कर आदेश की प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय व जिला कलक्टर कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे प्रकरण जिनमें मनोनयन वैधानिक दृष्टि से निरस्त किया जाना संभव नहीं है उनकी पत्रावलियां मय संबंधित नियमावली के मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें।
