ओम प्रकाश गुप्ता उपभोक्ता सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

 ओम प्रकाश गुप्ता उपभोक्ता  सुरक्षा संगठन  के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त



विवेक अग्रवाल


उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 15 दिसंबर। भारत के उपभोक्ता सुरक्षा संगठन के  राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री गांधी वर्मा ने उदयपुर के ओम प्रकाश गुप्ता को राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष पद पर उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखने, उनके संरक्षण और उपभोक्ता से जुड़े मामलों में जागरूकता लाने के लिए नियुक्ति प्रदान की है। नियुक्ति पत्र में  उन्हें उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए नियमानुसार कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्मा के अनुसार उनका कार्य क्षेत्र संपूर्ण राजस्थान और जिला रहेगा। इस नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री राजस्थान और सचिव राजस्थान को भी प्रेषित की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला