बिहार समाज संगठन की बैठक सम्पन्न* *डाला छठ महापर्व का मुख्य आयोजन किशन बाग में होगा*
*बिहार समाज संगठन की बैठक सम्पन्न*
*डाला छठ महापर्व का मुख्य आयोजन किशन बाग में होगा*
जयपुर | बिहार समाज संगठन की ओर से शास्त्री नगर स्थित किशन बाग में डाला छठ महापर्व पर मुख्य रूप से चर्चा किया गया | जिसमें समाज के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से भाग लिया | डाला छठ महापर्व पर जगह-जगह समाज के कार्यकर्ता बैठक कर इस महापर्व को करने के लिए सहयोग करेंगे | बैठक की अध्यक्षता मनोहर गुप्ता जी ने किया | बैठक में चुनावी माहौल पर खुलकर चर्चा किया गया | समाज जोडो अभियान पर विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया | संस्था के महासचिव सुरेश पंडित ने बताया कि इस वर्ष किशन बाग में मुख्य आयोजन किया जाएगा | समाज हर वर्ष कही न कही मुख्य आयोजन करता है समाज 20 वर्षों तक गलता जी तीर्थ पर भव्य आयोजन किया है | करोना काल के समय से एनबीसी के पीछे दुर्गा विस्तार कॉलोनी में भी भव्य आयोजन किया गया | इस वर्ष भी दोनो जगह बिहार समाज संगठन की ओर से डाला छठ महापर्व का आयोजन होगी | समाज के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने बताया कि इस बार सरकार से सहयोग लिया जाएगा | आगामी कार्यक्रम के लिए विस्तृत रूप से सभी से सहयोग करने की अपील किया | समाज के पॖवक्ता संजीव सिंह ने कहा की इस साल 51 जगह छठ पूजा की आयोजन किया जाएगा | जयपुर के सभी क्षेत्रों में समाज के कार्यकर्ता इस महापर्व को करने के लिए मदद करेंगे | कदम से कदम मिला कर पूर्ण सहयोग करेंगे | जिसमें डाला छठ पूजा महोत्सव के सदस्यों मनोहर गुप्ता, छोटू मंडल, संतोष राय, विश्वजीत गुप्ता, कामेशर जी, पवन राय, दीपक राय एवं समस्त क्षेत्र वासी सहयोग करेगे |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें