87674 युवा मतदाता पहली बार करेंगे मतदान - जिले में कुल 21.85 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
87674 युवा मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
- जिले में कुल 21.85 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
उदयपुर, 24 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव-2023 में उदयपुर जिले के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 21 लाख 85 हजार 264 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य विधाता होंगे। इसमें से 87674 युवा मतदाता पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र के उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष सुराणा ने बताया कि खेरवाड़ा में सर्वाधिक 297606 मतदाता तथा सबसे कम उदयपुर शहर में 246369 मतदाता हैं। वहीं जिले में कुल मतदाताओं में से 1074130 महिला मतदाता हैं। पुरूषों की संख्या 1111110 है। जिले में 24 ट्रांसजेण्डर वोटर भी हैं। गोगुन्दा विधानसभा में 264791 मतदाता है। इसमें 135554 पुरूष, 129236 महिलाएं तथा एक ट्रांसजेण्डर मतदाता है। झाडोल में कुल 273484 में से 140571 पुरूष, 132909 महिलाएं व चार ट्रांसजेण्डर वोटर हैं। खेरवाड़ा में कुल 297606 में से 151711 पुरूष, 145894 महिलाएं एवं एक ट्रांसजेण्डर, उदयपुर ग्रामीण में कुल 285172 मतदाताओं में से 144055 पुरूष, 141108 महिलाएं व 9 ट्रांसजेण्डर, उदयपुर शहर में 246369 में से 123786 पुरूष, 122582 महिलाएं व एक ट्रांसजेण्डर, मावली में कुल 257997 मतदाताओं में से 130507 पुरूष, 127485 महिलाएं व 5 ट्रांसजेण्डर, वल्लभनगर में कुल 264696 में से 134661 पुरूष, 130033 महिलाएं व दो ट्रांसजेण्डर तथा सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में कुल 295149 मतदाताओं में से 150265 पुरूष, 144883 महिलाएं तथा एक ट्रांसजेण्डर मतदाता शामिल हैं।
आयु वार मतदाताओं की संख्या
आयु वर्ग मतदाता
18-19 87674
20-29 508079
30-39 512029
40-49 330497
50-59 331797
60-69 231445
70-79 123857
80-89 47242
90-99 11485
100-109 1093
110-119 57
120 से अधिक 09
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें