राष्ट्रीय चुनाव सुधार कांफ्रेंस 23 को : लोकतंत्र - लोकनीति - लोक अधिकार पर होगा बुद्धिजीवी समाजों का वृहद चिंतन : लोक अधिकार मंच जारी करेगा "राजस्थान लाइफ लाइन 2023-2028".
राष्ट्रीय चुनाव सुधार कांफ्रेंस 23 को : लोकतंत्र - लोकनीति - लोक अधिकार पर होगा बुद्धिजीवी समाजों का वृहद चिंतन : लोक अधिकार मंच जारी करेगा "राजस्थान लाइफ लाइन 2023-2028".
उदयपुर राजसमंद
जनतंत्र की आवाज संवाददाता
। लोक अधिकार मंच उदयपुर संभाग की बैठक आज राजसमंद नगर कार्यालय पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता राजसमंद लोक अधिकार मंच के अध्यक्ष कन्हैया लाल त्रिपाठी ने की. मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट भरत कुमावत सहित जिला महासचिव कपिल पालीवाल, नगर अध्यक्ष महेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष बंसीलाल रांका, तेजराम कुमावत, साहित्यिक प्रकोष्ठ के रवि नंदन सिंह चारण आदि उपस्थित थे.
बैठक में वर्तमान विधानसभा चुनाव पर बुद्धिजीवियों, सामाजिक प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, साहित्यिक वर्ग द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर स्वस्थ चिंतन मनन करने हेतु राष्ट्रीय चुनाव सुधार अभियान के अंतर्गत राजसमंद के लोकनायक डॉ. देवेंद्र सिंह कर्णावट की स्मृति में 23 नवंबर को प्रातः 10.00 बजे से शाम 7.30 बजे तक नगर विकास समिति गांधी पार्क में, एक दिवसीय कांफ्रेंस "लोकतंत्र- लोकनीति -लोक अधिकार 2023-2028" कांफ्रेंस होगी जिसमे व्याख्यान / विचार गोष्ठी /विश्वगुरु भारत व्याख्यान / काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता लोक अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संपत लाल लड्ढा करेंगे तथा मुख्य व्याख्यान न्यायाधिपति डॉ. बसंती लाल बाबेल पूर्व न्यायाधीश एवं शासन सचिव राजस्थान सरकार देंगे.
कॉन्फ्रेंस के संयोजक एडवोकेट भारत कुमावत ने बताया की मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में सन 2001 से शुरू हुए राष्ट्रीय चुनाव सुधार अभियान के अंतर्गत वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में राजनितिक विकृतियों को दूर करने और जनता की सीधी भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर चुनाव सुधार कार्यक्रमों /कार्यशालाओं /अभियानों का संचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में संपूर्ण राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत चुनावी प्रक्रिया में आ रही नैतिक अपचार, भ्रष्ट पद्यतियों, विसंगतियों को दूर करने के लिए जन जागरण करने हेतु इस कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है.
कुमावत ने बताया की राजसमंद नगर परिषद चुनाव 2021 में भी स्वर्णिम राजसमंद नवनिर्माण अभियान चलाया गया जिसके फल स्वरुप राजसमंद में लोक अधिकार मंच के तत्वाधान में व्यवस्थाओं में सुधार करने की एक पहल की गई और राजसमंद में वार्ड समितियों का गठन शुरू किया ग जिसके तहत राजसमंद में कई लोग हित के कार्यों को अंजाम दिया गया जिससे कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता दूर रहे.
वर्तमान 23 नवंबर को आयोजित होने वाली कॉन्फ्रेंस में भी संपूर्ण राजस्थान के लोकतांत्रिक परिदृश्य में आ रही विकृतियों पर बुद्धिजीवी चिंतन मनन करेंगे और राजसमंद जिले के बुद्धिजीवियों द्वारा राज्य स्तरीय संपूर्ण राजस्थान के लिए एक दृष्टि पत्र जारी किया जाएगा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें