गहलोत की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी - देवासी
गहलोत की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी - देवासी
आबूरोड। राज्य के गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है यह बात प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी ने आबूरोड नगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवम राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी के नगर कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर में नगर अध्यक्ष अमित जोशी हरिओम शर्मा की अगुवाई में भव्य अभिनंदन स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद सुमित जोशी दिनेश मेघवाल सुनील खोत पूर्व वार्ड पंच रणवीर सिंह हरिप्रसाद शर्मा सैनी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी आदि ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी का साफा माला से बहुमान कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री और नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश केअंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत की महत्वकांक्षी योजनाओं के कारण आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का परचम लहरायेगा। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष देवासी ने कहा कि यह मेरा सम्मान नहीं है बल्कि यह सब आप लोगों की मेहनत और प्यार से मिला है यह नियुक्ति मेरी नहीं है बल्कि आप लोगों के स्नेह, मेहनत और आशीर्वाद की ही देन है। देवासी ने कहा कि मैं विष्वास दिलाता हूं कि भविष्य में कभी भी मेरी आवष्यकता पड़ी तो मैं कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ रहूंगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता हाजी वजीर पठान जिला सचिव दिलीप शर्मा महामंत्रीहाजी नूर मोहमद पूर्व पार्षद मो असलम यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष निखिल जोशी हैदर पठान राहुल बारोट पूर्व सरपंच अमराराम गरासिया राजेन्द्र सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें