राजकीय एसएनकेपी कॉलेज नीमकाथाना ने स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश सूची जारी की
राजकीय एसएनकेपी कॉलेज नीमकाथाना ने स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश सूची जारी की
पाटन।(कृष्ण सैनी धांधेला):- नीमकाथाना मे स्थित सेठ नन्द किशोर राजकीय महाविद्यालय में स्नातक भाग प्रथम की प्रवेश सूची जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. हरिश कुमार ने बताया कि प्रवेश हेतु स्नातक भाग प्रथम (कला वर्ग) में सामान्य वर्ग की कट ऑफ प्रतिशत 80.60 ई.डब्ल्यू.एस.49.60, ओ.बी.सी. 74. 20. एस.सी. 68.40. एस.टी. 59.20 व एम.बी.सी. 69.00 रही है। बी.एस.सी. प्रथम वर्ष (गणित वर्ग) में सामान्य वर्ग की कट ऑफ प्रतिशत 84.80 ई.डब्ल्यू. एस. 56.80. ओ.बी.सी. 79.00. एस.सी. 84.60. एस.टी. 51.80 व एम.बी.सी. 73.20 रही। बायोलॉजी में सामान्य वर्ग की कट ऑफ प्रतिशत 88.20. ई.डब्ल्यू. एस. 82.20, ओ.बी.सी. 86.00 एस.सी. 78.40, एस.टी. 75.40 व एम.बी.सी. 84.80 रही। भूगर्भ शास्त्र में सामान्य वर्ग की कट ऑफ प्रतिशत 70.00 ई.डब्ल्यू. एस. 65.60, ओ.बी.सी. 54.40, एस.सी. 61.20 रही। तथा बी कॉम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की कट ऑफ प्रतिशत 47.60 एवं ओ.बी.सी. 39.20 रही।
स्नातक नोडल प्रवेश अधिकारी डॉ. बी. एस. अभय ने बताया की महाविद्यालय में आवंटित सीटों के समान ही प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। प्रवेशित विद्यार्थियों और प्रतीक्षा सूची में नामित विद्यार्थियों को 26 जुलाई तक अपने मूल दस्तावेजों ( 10वी, 12वी की अंकतालिका जाति मूलनिवास, आय, व बोनस अंक का प्रमाण पत्र ) बधाई पत्र व प्रदेश फॉर्म की हार्ड कॉपी की 2 प्रति का भौतिक सत्यापन प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर करवाना होगा । भौतिक सत्यापन के पश्चात 26 जुलाई तक ई मित्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करवाना होगा तथा निर्धारित तिथी तक दस्तावेज सत्यापन न करवाने व शुल्क जमा नही करवाने पर प्रवेश स्वतः निरस्त माना जायेगा। अन्तिम प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन 28 जुलाई को किया जायेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें