नीमकाथाना विशेषाधिकारी ने संस्कृत महाविद्यालय का किया निरीक्षण

 नीमकाथाना विशेषाधिकारी ने संस्कृत महाविद्यालय का किया निरीक्षण


पाटन।(के के धांधेला):-नीमकाथाना जिला बनने के बाद सरकार ने जिला कलेक्टर के विशेषाधिकारी की नियुक्ति की है। ऐसे में लोगों की समस्याओं का समाधान यही हो सकेगा। हरजीलाल अटल (आई,ए,एस)विशेषाधिकारी जिला नीमकाथाना ने पद ग्रहण करने के बाद सीता राम मोदी राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय नीमकाथाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद विशेषाधिकारी हरजी लाल अटल ने कॉलेज परिसर की सराहना की साथ ही सुप्रीमो चेरिटेबल ट्रस्ट जसवंतगढ़ द्वारा लगाए गए स्वयंसेवक सुमन कुमावत (हिंदी साहित्य) के कार्य के साथ साथ ट्रस्ट की भी प्रशंसा की। हरजी लाल अटल ने स्टाफ , लाइब्रेरी, सेमिनार हॉल, कक्षा कक्षों की जानकारी सहित वरिष्ठ उपाध्याय संस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, कौशल दत्त शर्मा, मक्खन लाल , कोयली देवी, कॉलेज प्राचार्य महेश कुमार कल्याण, गोपाल कृष्ण स्वामी भी उपस्थित रहे।विशेषाधिकारी ने महाविद्यालय में रूसा द्वारा करवाए गए कार्यों की भी सराहना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला