*सिहोट बड़ी में अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया।
*सिहोट बड़ी में अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया।*
नेशनल ग्रीन कोर एवं भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के निर्देशानुसार राउमावि सिहोट बड़ी के इको क्लब प्रभारी व स्काउट मास्टर बाबूलाल मीना एवं यशवर्ड का सेव अर्थ मिशन के सीकर ब्रांच हेड देवचंद ने संयुक्त रूप से जैव विविधता दिवस पर इस वर्ष की थीम "एग्रीमेंट टू एक्शन: बिल्ड बैक डायवर्सिटी" को ध्यान में रखते हुए अनेक गतिविधियों का आयोजन करवाया जिसमें स्काउट गाइड एवं यशवर्ड का सेव अर्थ मिशन से जुड़े हुए कार्य कर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया इस मौके पर विद्यार्थियों ने चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों में जागरूकता व जन चेतना का कार्य किया वहीं इस मौके पर सेव अर्थ मिशन के देवचंद ने आयोजित कार्यशाला में लोगों को बताया कि जैव-विविधता से प्रकृति में मौजूद जीवों एवं पारिस्थितिकीय तंत्र के अन्तर्सम्बन्धों की जानकारी मिलती है, अर्थात जैव-विविधता के लिए इस ग्रह पर दुसरे जीव जन्तुओं व वनस्पति को नुकसान पहुंचाए बिना मानव विकास ही जैव-विविधता है। साथ ही पक्षियों के लिए परिंदे व घोंसले लगाए गए पेड़ पौधो में पानी डाला गया। इस मौके पर व्याख्याता प्रेम प्रकाश बगड़िया स्काउट मास्टर मनोज कुमार, सांवर मल ग्राम विकास अधिकारी सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें