डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती धूमधाम से मनाई रैली निकालकर पुरे शहर में लहराया नीला रंग

 डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती धूमधाम से मनाई


रैली निकालकर पुरे शहर में लहराया नीला रंग





आबूरोड। संविधान निर्माता, भारत रत्न, बोधिसत्व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती 14 अप्रैल का आयोजन डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति, भीम आर्मी और सम वैचारिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, पंचायत समिति आबूरोड प्रधान लीलाराम गरासिया, नगरपालिका आबूरोड के चेयरमैन मगनदान चारण के मुख्य आतिथ्य में अंबेडकर चौक मानपुर आबूरोड में बड़े धूमधाम से किया गया कार्यक्रम में सुबह 10:00 बजे अंबेडकर सर्कल मानपुर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात अतिथियों का भीम दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम को पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, प्रधान लीलाराम गरासिया, नगर पालिका चेयरमैन मगनदान चारण, ग्राम पंचायत गणका सरपंच ललिता गरासिया, कांग्रेस देलदर मंडल अध्यक्ष सुमित्रा परमार आदि ने संबोधित कर बाबासाहेब की विचारधारा पर चलने का आह्वान किया। तत्पश्चात केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। अंत में डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति के तहसील अध्यक्ष गणपत मेघवाल ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश डांगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नारायणलाल सोनल, मोहनलाल पांचाल, नवीन सांखला, दिनेश परमार, रमेशचंद्र बैरवा, चेतन चौहान, हीरालाल बावरी, पार्षद किरण रेगर, पार्षद दिनेश मेघवाल, सुसेन तिरपुडे, सुधीर परमार, रविंद्र परिहार, मुकेश जीनगर, सुनील कुमार दत्तानी, तोलाराम मेघवाल, मांगीलाल परमार, अजय बंजारा, अर्जुन दादारिया, बाबूलाल सरियाला, छोगाराम देलदर, गणपत परमार, पार्षद कांति परिहार, विष्णु गहलोत, कपिल बावल, रमेश बंजारा, मंछाराम मधुरम कुमार, अरूण कुमार, भूराराम गरासिया, राजेश बामनिया, रणछोड बामनिया आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई