दिल्ली राजधानी में महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित हुई अर्पणा नाकु
दिल्ली राजधानी में महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित हुई अर्पणा नाकु
बांसवाडा/ चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण बेटियों में शिक्षा स्तर बढ़ाने और उसमें जागरूकता के बेहतरीन कार्य के लिए नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत महिला कार्मिक अर्पणा नाकु को 12 मार्च को द इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ वी के कृष्ण मेनन भवन दिल्ली में गृह मंत्रालय भारत सरकार के सहायक डायरेक्टर डॉ मोहन चंद्र कनाडा एंबेसी की प्रतिनिधि स्ट्रेली श्रेयस डेजी राज्यपाल श्रीमती अनुलां मौर्य पूर्व कुलपति जगतगुरु रामानंदाचार्य नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा के द्वारा अर्पणा नाकू को नारी शक्ति शिरोमणि अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया
इस कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड से सम्मानित कार्मिक अर्पणा नाकू के किए गए कार्यों की सराहना करते हुए हौसला अफजाई की। वहीं उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हरियाणा पंजाब नई दिल्ली मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश राजस्थान मेघालय बिहार कर्नाटक से भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं का चयन कर कुल 85 महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में महिला शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड से नवाजा गया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें