मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना की ई-केवाईसी को लेकर चलेगा विशेष अभियान एसडीएम ने ली राशन डीलरों की बैठक 01 से 15 जनवरी तक राशन की दुकानों पर होगी ई-केवाईसी
मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना की ई-केवाईसी को लेकर चलेगा विशेष अभियान
एसडीएम ने ली राशन डीलरों की बैठक
01 से 15 जनवरी तक राशन की दुकानों पर होगी ई-केवाईसी
कोटपूतली, 30 दिसम्बर 2022
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में लाभार्थियों की त्वरित गति से ई-केवाईसी को लेकर जिला कलक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है। बावजुद इसके भी ई-केवाईसी तेजी से नहीं हो पा रही है। इसको लेकर एसडीएम ऋषभ मण्डल ने शुक्रवार को कस्बा स्थित पंचायत समिति सभागार में उपखण्ड क्षेत्र के समस्त राशन डीलरों व चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में ई-केवाईसी को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए 01 जनवरी से समस्त एफपीएस विक्रेता केन्द्रों पर खाद्य अनाज सामग्री वितरित करने के साथ-साथ ई-केवाईसी किये जाने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रर्वतन निरीक्षक समस्त एफपीएस दुकानों की 01 से 15 जनवरी के बीच में केन्द्र अनुसार वितरण दिनों का सम्पूर्ण ब्यौरा बनाकर प्रस्तुत करेगें। जिसके हिसाब से बीसीएमओ के द्वारा सम्बंधित कार्मिकों की ड्युटी लगाकर कार्यक्रम अधिकारी अपने अधीनस्थ ई-मित्र संचालकों को सम्बंधित वितरण दिवस के दिन राशन की दुकानों पर लोगो के बायोमैट्रीक माध्यम से ई-केवाईसी करवाया जाना सुनिश्चित करेगें। एसडीएम ने निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत सचिव व्यवस्था प्रभारी रहकर यह सुनिश्चित करेगें कि लोगों का आवागमन बाधित ना हो एवं लाभार्थी लाईन में लगकर खाद्य सामग्री लें, साथ ही ई-केवाईसी करवाते हुए राशन उठाने के लिए दुकान के अन्दर प्रवेश करें। इस कार्य को 15 जनवरी से पहले पूर्ण करवाये जाने के लिए प्रर्वतन निरीक्षक व ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
