एकजुट होकर कार्य करे कार्यकर्ता :- विशाल पार्थ भाजयुमो जयपुर सम्भाग प्रभारी का स्वागत कार्यकर्ताओं की बैठक का हुआ आयोजन
एकजुट होकर कार्य करे कार्यकर्ता :- विशाल पार्थ
भाजयुमो जयपुर सम्भाग प्रभारी का स्वागत
कार्यकर्ताओं की बैठक का हुआ आयोजन
कोटपूतली, 18 नवम्बर 2022
भाजयुमो जयपुर सम्भाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ के कोटपुतली आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर संभाग प्रभारी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उल्लेखनीय है कि भाजपा लगातार अपने मंडलों एवं विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र संयोजक एवं कार्यकारिणी का विस्तार कर रही है। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं की मजबुत टीम बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ ने मंडल स्तर पर मजबुत कार्यकारिणी का गठन करने व विधानसभा के सभी बुथों पर मजबुत टीम बनाने की बात कही। प्रदेश मंत्री विनोद सिंह तंवर व जिला महामंत्री महेश हलसर ने शक्ति केंद्रों पर संयोजक एवं सह संयोजक की टीम बनाकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल व सिद्धार्थ टोरडा, जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर शर्मा, दक्षिण मंडल अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत, नगर मंडल महामंत्री दयाराम कुमावत, पश्चिम मंडल महामंत्री जितेंद्र यादव, उत्तर मंडल महामंत्री डिप्टी चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि मुखिया पायला, नरेश रावत आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें