अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक संस्थान नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह आयोजित

 अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक संस्थान 


नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह आयोजित






कोटपूतली, 18 नवम्बर 2022


राजधानी जयपुर में अन्र्तराष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक संस्थान की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मिना केतन पट्टनायक, ओडि़शा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र पात्रा व पं. बंगाल प्रदेशाध्यक्ष ललित शर्मा का प्रदेशाध्यक्ष कैलाश गुर्जर ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए अन्र्तराष्ट्रीय अध्यक्ष पट्टनायक ने कहा कि भारत के संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिकों को अपने-अपने अधिकार दिए हैं। वहीं उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य भी है। धर्म, जाति, लिंग, रंग, भाषा, वेशभूषा के आधार पर बिना भेदभाव अत्याचार को रोकना व न्याय दिलाना संस्था का मुख्य उद्देश्य व कर्तव्य है। इस मौके पर महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला रावत, प्रदेश महासचिव योगेश जाँगल मोलाहेड़ा, प्रदेश सलाहकार अवनीश यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द सिंह फौजदार, युवा प्रदेशाध्यक्ष गर्वित कुमार, प्रदेश जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार वर्मा, स्टूडेंट प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह आदि पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाकर सभी को मानव अधिकारों की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग