पैगंबर के नक्शे कदम पर चल कर समाज को तरक्की दिलाने में करें कोशिश : इब्राहीम, चतुर्वेदी*

 *हुचलु में गौसुलवरा कांफ्रेंस पर उमड़ी लोगों की भीड़*


*पैगंबर के नक्शे कदम पर चल कर समाज को तरक्की दिलाने में करें कोशिश : इब्राहीम, चतुर्वेदी*



चंदवा (लातेहार) प्रखंड छेत्र के बारी पंचायत अंतर्गत हुचलु में 19 नवंबर 2022 शनिवार को गौसुलवरा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।

      कांफ्रेंस का आगाज कुर्आन शरीफ की तिलावत से हाफिज वो कारी शकील अहमद ने की।

       कांफ्रेंस की सदारत हजरत कारी मुनव्वर सैफी ने की। 

        जलसा में तकरीर करते हुए हजरत डॉक्टर मुजीबुर्रहमान देवरिया (युपी) ने कहा कि आज हम लोगों को पैगंबर हजरत मोहम्मद सलल्लाह अलैह व सल्लम के बताए रास्तों पर चलकर अपनी जिंदगी का हर एक लम्हा लोगों के मोहब्बत में गुजार देने की कोशिश की जानी चाहिए।

         आज मुसलमान अल्लाह और उनके नबी को भूल गए है इस लिए परेशानी में मुबतला रहते है।

       मुल्क के नामवर हजरत अलामा इब्राहीम चतुर्वेदी (नेपाल) ने तकरीर करते हुए कहा कि आज हमारे दिलों में ना अल्लाह का खौफ रहा और ना पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की मुहब्बत रही। जब दोनों चीज बंदों के दिलों में रहे तो वह बंदा दोनो जहां में कामयाब है। 

       अगर यह दोनों चीज जिसके पास मौजूद नहीं है, वह हर वक़्त परेशान रहा करता है। 

उन्होंने कहा कि आज की इस दौर में हर माता - पिता को चाहिए के अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी दोनों तालीम दिलवाएं क्योंकि तालीम के बगैर जिंदगी अधूरी है। जब इल्म रहेगा तो वह शख्स हमेशा अच्छा काम करता हुआ नजर आएगा। तालीम पाने के बाद ही ईशान एक अच्छे और बुराई का पहचान कर सकते हैं। जिससे एक दूसरे लोगों को अच्छे राह दिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर शख्स को चाहिए के पैगंबर इस्लाम की जीवनी के नक्शे कदम पर चले, जिस तरह पैगंबर ने हर एक इंसान छोटे-बड़े से मोहब्बत की और उनका सम्मान किया। हम सबों को चाहिए के पैगंबर के इस नक्शे कदम पर चल कर अपनी और अपनी समाज को तरक्की दिलाने में भरपूर कोशिश करें। 

     शायरे इस्लाम खुर्शीद तलहने ने नाते नबी पढ़कर अपने नातिया कलाम से लोगों को बाग बाग कर दिया।

    मुफ्ती मुजीबुल्लाह साहब डाल्टनगंज, कारी अबु नसर साहब वैशाली (बिहार) ने भी तकरीर की।

     कांफ्रेंस को सफल बनाने में महबूब अंसारी, मुमताज अंसारी, तैयब अंसारी, मंसूर अंसारी, सहबान अंसारी, कुर्बान अंसारी, सुलतान अंसारी, एकबाल अंसारी ने सराहनीय भुमिका निभाई।

      मौके पर जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, सुष्मिता कुमारी, सामाजसेवी लाल रंजन नाथ शाहदेव, शिक्षक ऐनुल हक, नईम अंसारी, मिस्टर काजीम अंसारी , सदर मुम्ताज अंसारी, सिक्रेटरी मंशुर अंसारी, हाजी हासीम, हाफिज शेर मोहम्मद, मो0 तैयब अंसारी, समशुल अंसारी, मो0 सेराज अंसारी, मेनायतुला अंसारी, हेदायतुला अंसारी, इसराफील अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*