महिला और पुरुष दोनों के लिए लाभदायक है कदंब का वृक्ष।
महिला और पुरुष दोनों के लिए लाभदायक है कदंब का वृक्ष।
कदम्ब का वृक्ष दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया का एक सदाबहार , उष्णकटिबंधीय वृक्ष है जो औषधीय गुणों वाला होने के कारण इसके फल, फूल और छाल आदि का औषधीय महत्त्व का जिक्र चरक व सुश्रुत संहिता जैसे ग्रंथों में किया गया है इसके सुगंधित नारंगी फूल घने गोलाकार गुच्छों में होते हैं। इन फूलों का उपयोग इत्र बनाने में किया जाता है। इस वृक्ष को सजावटी पौधे के रूप में और लकड़ी कागज बनाने के लिए उगाया जाता है। कदंब का भारतीय धर्मों में विशेष महत्व है आयुर्वेद के अनुसार इसका फल तीनों दोष को नियंत्रित करने में बहुत महत्वपूर्ण होता है। पुरुषों के लिए भी कदम्ब का फल बहुत फायदेमंद होता है। कदम्ब के फल की तासीर कड़वी होती है और इसमें उपस्थित गुण शरीर की अनेक गंभीर समस्याओं को दूर करने में उपयोगी हैं। कदम्ब फल, जिसे कैडमब भी कहा जाता है, कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। इसका उपयोग पारंपरिक रूप से विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है।
श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय के वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कांटिया ने बताया कि कदंब का फल पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद है और इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार हो सकता है। कदंब का वैज्ञानिक नाम नियोलामार्किया कदंबा है जो रूबिएसी कुल का सदस्य है इसका फल ब्रेस्ट मिल्क वाली माताओं के लिए के लिए लाभकारी होता हैं. यह फल किसी औषधि से कम नहीं हैं. कंदम के फल खाने से स्तनपान करवाने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट मिल्क की मात्रा बढ़ती है साथ ही इसका फल एनीमिया दूर करने में मदद करता है अगर किसी को एनीमिया की समस्या है तो कदंब का फल खाना से रोग दूर होता है क्योंकि इसके फल में विटामिन सी तथा आयरन की मात्रा पाई जाती है जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है और एनीमिया को दूर करता है। इसमें विटामिन सी और आयरन प्रचुर मात्रा में होने के कारण शरीर में खून की कमी को दूर करने में उपयोगी होता है।कदम्ब फल में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में लाभदायक हैं। कदम्ब का फल पुरुषों में स्पर्म काउंट (शुक्राणु संख्या) और जनन क्षमता (फर्टिलिटी) को बढ़ाने में उपयोगी होता है। इसके अतिरिक्त, यह पुरुषों की ताकत और सहनशक्ति को भी बढ़ाता है इसका फल पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है और कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। कदम्ब के फल में सूजन-रोधी गुण होने के कारण यह शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में उपयोगी हैं। कदम्ब के फल का उपयोग त्वचा रोगों, जैसे कि फंगल इंफेक्शन और लाल चकत्ते को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। कदम्ब का फल सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस की दुर्गंध जैसी समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है इसके अलावा इसके फल को कच्चा खाया जा सकता है या इसका रस निकालकर पिया जाता है इस प्रकार कदम्ब के फल का उपयोग विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक दवाओं और उपचारों में भी किया जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें