राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न पीयूष अग्रवाल ने माला पहनकर किया स्वागत
राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न
पीयूष अग्रवाल ने माला पहनकर किया स्वागत
अभिमन्यु शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिव शंकर अग्रवाल को 58 वोटों के अंतर से पराजित किया।
मतदान केंद्र पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। मतदान केंद्र पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अभिमन्यु शर्मा, दलजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, कपिल वर्मा, के के स्वामी और शिव शंकर अग्रवाल शामिल थे। सचिवालय के स्वागत कक्ष के पास बने मतदान केंद्र पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। कुल 607 मतदाताओं में से 583 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन मत अमान्य घोषित किए गए।
परिणाम के दौरान कर्मचारियों में उत्साह नजर आया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 5800 ग्रेड पे और सहायक लोक सूचना अधिकारी से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे। सचिवालय के कर्मचारी संघ और सहायक कर्मचारी संघ के साथ मिलकर इन मुद्दों पर काम करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
चुनाव अधिकारी राजकुमार सिंह के अनुसार, मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। शाम 4 बजे नामांकन पत्रों की जांच की गई और शाम 5 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। सचिवालय अधिकारी सेवा संघ में केवल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होता है। अध्यक्ष के चुनाव के बाद वह महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन करते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें