आंतकवाद का कोई जाति न कोई धर्म होता* *आंतक के खिलाफ आगे आए पूरा समाज*
*आंतकवाद का कोई जाति न कोई धर्म होता*
*आंतक के खिलाफ आगे आए पूरा समाज*
जयपुर 24 अप्रैल | बिहार समाज संगठन की ओर से आज सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में शोकसभा आयोजित किया गया है | जिसमें विभिन्न समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से भाग लिए | समाज के राष्ट्रीय महामंत्री चंदन कुमार ने बताया कि पहलगाम में हुए आत्मघाती हमला में शहीद हुए सभी सहीदो को 2 मिनट की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है | जिसमें पहलगाम में हुए घटनाओं के क्रमबद्ध देखते हुए सभी उपस्थित सदस्यों ने विरोध एवं निंदा किया है | बेगुनाहो को मारने वाले आंतकी को बख्शे नहीं जाएंगे | जो भी इसमें साजिश करता है उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा | समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुरेश पंडित ने कहा कि आंतकवाद को जड़ से उखाड कार फेंकना बहुत ही जरूरी है| पहलगाम में हुए वारदात का देशभर में विरोध हो रहा है |आज देश के कश्मीर से कन्याकुमारी तक आक्रोश का यह तस्वीर आप सभी के सामने है सभी ने आक्रोश एवं नाराजगी जताई जा रही है भारत सरकार जल सिंधु समझौता स्थगित कर देना चाहिए और पाकिस्तान राजनायिकों को तुरंत प्रभाव से भारत छोड़ देना चाहिए | आज आंतक के खिलाफ पूरी दुनिया भारत के साथ है आंतक पर लोगों में गम और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है इस पर सरकार को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करना चाहिए | जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आपकी घटना से पूरा देश शोकाकुल है यह अमानवीय कृत्य मानवता को शर्मसार करता है और इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है हमलोग मृतको के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए और घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना परमात्मा से प्रार्थना करते हैं इस विषम परिस्थिति में हम लोग सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना और एकजूटता के साथ खड़े हैं | लोगों ने कहा कि आंतक के अंत के लिए बिना किसी देर किए हुए कठोर कदम उठा जानी चाहिए |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें