भाजपा ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ द्वारा वनवासी कल्याण मोर आश्रम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी , भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।*

 कुशलगढ़ 6 अप्रैल भाजपा ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ द्वारा वनवासी कल्याण मोर आश्रम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी , भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।*



*राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री महेंद्रजीत मालवीय ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर कुशलगढ़ मोर आश्रम में मंडल अध्यक्ष श्री सोहनलाल डामोर की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।*

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री महेंद्रजीत मालवीया ने कहां की

आज का दिन हम सबके लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है। 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भारतीय जनता पार्टी का यह सफर मात्र एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की महान साधना है।

जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का यह सफर अनेकों संघर्षों, बलिदानों और समर्पण से भरा रहा है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस विचारधारा की नींव रखी, उसे आगे बढ़ाने का कार्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों ने किया, और फिर अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी जी जैसे महान नेताओं के नेतृत्व में यह पार्टी एक विश्वस्तरीय संगठन बनी।

इस ऐतिहासिक यात्रा में हर कार्यकर्ता, हर नेता और हर समर्थक का योगदान अतुलनीय रहा है। गांव-गांव, गली-गली में भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है।

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर भाजपा ने देश और प्रदेश में सेवा, सुशासन और समर्पण का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस दौरान मंडल महामंत्री राकेश खड़िया, नारायणी देवी, उपाध्यक्ष हुरतेंग मुनिया, बापूलाल, धारूलाल डामोर, गणेश लाल कटारा, जिला परिषद सदस्य कलसिंह डामोर सरपंच रमणलाल राणा, सोहनलाल कटारा, सुखलाल राणा, भवचंद देवदा, राजेश गरासिया, युवा नेता मुकेश कटारा सुनील देवदा कैलाश डामोर कालू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग