भिवानी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता/लिंक रेक की विलंबता के कारण रेल यातायात प्रभावित*

 *भिवानी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता/लिंक रेक की विलंबता के कारण रेल यातायात प्रभावित*


*रेलसेवाएं आंशिक रद्द/रद्द/रीशड्यूल रहेगी*


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार भिवानी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता/ लिंक रेक की विलंबता के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 


*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 54782, रेवाड़ी-बठिंडा रेलसेवा जो दिनांक 13.01.25 को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रेवाड़ी के स्थान पर अपने निर्धारित समय पर भिवानी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 


*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 54787, भिवानी-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 13.01.25 को रद्द रहेगी।     

                             *रीशड्यूल रेलसेवाएं* *(प्रारम्भिक स्टेशन से)* 1. गाडी संख्या 14795, भिवानी-कालका रेलसेवा दिनांक 13.01.25 को भिवानी स्टेशन से अपने निर्धारित समय 04.20 बजे से 02 घंटे देरी अर्थात 06.20 बजे प्रस्थान करेगी। 2. गाडी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 12.01.25 को भिवानी स्टेशन से अपने निर्धारित समय 19.35 बजे से 07 घंटे 15 मिनट देरी से दिनांक 13.01. 25 को 02.20 बजे प्रस्थान करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग