संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर छात्राओं को करवाया गया संविधान पार्क का भ्रमण*
*संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर छात्राओं को करवाया गया संविधान पार्क का भ्रमण*
विद्याधर नगर, राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर की छात्राओं को भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की कड़ी में आज राजस्थान विश्वविद्यालय में स्थित संविधान पार्क का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने महाविद्यालय की छात्राओं को संविधान पार्क के लिए रवाना करने से पूर्व संविधान के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अपने मौलिक कर्तव्य कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। राजस्थान विश्वविद्यालय में स्थित संविधान पार्क में छात्राओं ने संविधान निर्माताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और संविधान के इतिहास को समझा।
डॉ मधुलिका सिंह उज्जवल और वीरेंद्र वर्मा के सानिध्य में महाविद्यालय की लगभग 25 छात्राओं ने संविधान पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें