संदेश

जनवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोल्डी सोलर की ओर से हरिओम जन सेवा समिति के सदस्य मनोज जी सेन को *पक्षी चिकित्सा शिविर* *2024* में सराहनीय सेवाएं देने के लिए मोमेंटो देकर समिति के सदस्यों ने सम्मानित किया

चित्र
 गोल्डी सोलर की ओर से हरिओम जन सेवा समिति के सदस्य मनोज जी सेन को  *पक्षी चिकित्सा शिविर* *2024* में सराहनीय सेवाएं देने के लिए मोमेंटो देकर समिति के सदस्यों ने सम्मानित किया।अध्यक्ष, पंकज जी गोयल और समस्त सेवा सदस्य का बहुत बहुत धन्यवाद

रक्तदान शिविर का आयोजन किया

चित्र
 स्थानीय श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि कल दिनांक 1 फरवरी को महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर रोवर्स एवं रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर में रक्त संग्रहण हेतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री संतोकबा मेमोरियल दुर्लभजी हॉस्पिटल, जयपुर की टीम रक्त संग्रहण हेतु आएगी।  आमजन से अपेक्षा है कि वह इस महादान एवं पुनीत कार्य में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

भारतीय रेलवे और आर्थिक सर्वेक्षण*

चित्र
 *भारतीय रेलवे और आर्थिक सर्वेक्षण*  वित्त वर्ष 2025 के दौरान, अब तक रेलवे नेटवर्क के विस्तार की प्रगति पिछले वर्ष के बराबर स्तर पर रही जबकि रोलिंग स्टॉक की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई। अप्रैल और अक्टूबर 2024 के बीच, 17 जोड़ी नई वंदे भारत रेल गाड़ियां नेटवर्क में शामिल की गई और 228 कोच तैयार किए गए।  *रेलवे पर हाल ही में हुई प्रगति* रेल प्रणाली पर हुई हालिया पहल: गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) 31 अक्टूबर, 2024 तक 91 जीसीटी शुरू किए गए और 234 स्थानों को मंजूरी दी गई।  शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन - भारतीय रेलवे ने 2029-30  तक 30 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य रखा है जिसमें अक्टूबर, 2024 तक 375 मेगावाट सौर और 103 मेगावाट पवन ऊर्जा चालू की जाएगी। प्रमुख आर्थिक गलियारे -  तीन रेलवे गलियारों के अंतर्गत 11.17 लाख करोड रुपए मूल्य की 434 परियोजनाओं की पहचान की गई है जिन्हें प्रधानमंत्री गति शक्ति पोर्टल पर मैप किया गया है।  सार्वजनिक निजी भागीदारी -  इसके अंतर्गत 17 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं 16,434 करोड रुपए और 8 परियोजनाऐं 16614 (करोड ...

गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन*

चित्र
 *गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन*  *एवं भगत की कोठी (जोधपुर)-पालनपुर व हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा के मार्ग के कुछ स्टशनों पर भी संचालन समय में आंशिक परिवर्तन*  रेलवे द्वारा गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन एवं भगत की कोठी (जोधपुर)-पालनपुर व हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा के मार्ग के कुछ स्टशनों पर भी संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।   उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:- 1. गाडी संख्या 22484, गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 06.02.25 से गांधीधाम से  23.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.15 बजे रवाना होकर 09.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.50 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।  2. गाडी संख्या 14893, भगत की कोठी -पालनपुर रेलसेवा जो दिनांक 06.02.25 से भगत की कोठी (जोधपुर) से प्रस्थान करेगी वह भीलडी स्टेशन पर 03.00 बजे आगमन व 03.10 बे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 02.50 बजे आगमन व 03.00 बजे प्रस्थान करेगी।  3. गाडी संख्या 19272, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस रेलसे...

हिंदी महाकुंभ दिव्य आयोजन संपन्न

चित्र
 हिंदी महाकुंभ दिव्य आयोजन संपन्न           जबलपुर - हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के संकल्प के अभियान के तहत संस्कारधानी जबलपुर में विशाल हिंदी महाकुंभ का आयोजन किया गया ၊ हिंदी महाकुंभ में भारत के 16 राज्यों के लगभग 160 कवि-कवियत्रियों ने हिन्दी पर केन्द्रित एक से बढ़कर एक रचनाएँ जो राष्ट्र भाषा बनाने के समर्थन में रची-पढ़ी गयीं ၊ राष्ट्रीय प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा राष्ट्रीय मुख्यालय, आयोजक कवि संगम त्रिपाठी, संयोजन सशक्त हस्ताक्षर परिवार सहित संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा के सराहनीय प्रयास रहे ၊ माँ सरस्वती की प्रतिमा के पूजन-अर्चन उपरांत वंदना तरूणा खरे ने की ၊          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्म प्रकाश बाजपेयी अटल विश्व हिंदी संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष, अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे,विशिष्ट अतिथि साध्वी अरून्धती गिरि की गरिमामय उपस्थिति रही ၊ इस अवसर पर श्री जानकी रमण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी,मंचमणि राजेश पाठक प्रवीण को सम्मानित किया गया ၊इसी कड़ी में पाथेय से कवि संगम ...

शानदार कार्य और योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर के वीवीआईपी भारतीय ब्रांड आइकन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया

चित्र
 डॉ. कुलदीप दिगंबर गजरे को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके सराहनीय, अविस्मरणीय, प्रशंसनीय और शानदार कार्य और योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर के वीवीआईपी भारतीय ब्रांड आइकन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया । वे 14 वर्षों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं... वर्तमान में धुले (महाराष्ट्र) सिविल अस्पताल में क्षय रोग विभाग में कार्यरत हैं... यह पुरस्कार समारोह 25/01/2025 को कोल्हापुर जिले (महाराष्ट्र) में बिग मैडी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था... डॉ. कुलदीप दिगंबर गजरे को पहले भी अपने समाज के गरीब और जरूरतमंद मरीजों की मदद करने के इसी उद्देश्य से सम्मानित किया गया था... कोरोना महामारी के दौरान उनका काम भी अविस्मरणीय और प्रशंसनीय था... उन्हें 2023 में वाराणसी के होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में "भारत के असली हीरो" के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित 1. भारतीय डॉक्टर गौरव पुरस्कार 2024 2. राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा सम्मान 2024 ताज होटल मुंबई में... समाज को ऐसे डॉक्टर पर गर्व है और समाज और राष्ट्र के लिए ऐसे और डॉ...

कार्यालय में विलम्ब से आने वाले और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी

चित्र
 कार्यालय में विलम्ब से आने वाले और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी -- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर। सलुम्बर।उदयपुर ज़िलों में आज 30,जनवरी, 2025 को आमजन की समस्याओं का राजकीय कार्यालयों में समय पर समाधान हो, कार्मिक पूरे कार्यालय समय में अपनी सीट पर बैठ कर काम करे, इसे सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गम्भीर हैं। प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने गुरूवार को सलुम्बर जिला मुख्यालय पर विभिन्न राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्मिकों के समय पर कार्यालय में आने की जॉंच की। इस दौरान 47 उपस्थिति पंजिकाओं का निरीक्षण किया गया। इनमें 18 प्रतिशत राजपत्रित और 23 प्रतिशत अराजपत्रित कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार बुधवार को इस टीम ने उदयपुर जिला मुख्यालयों पर कई राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया जिसमें 43 प्रतिशत राजपत्रित और 33 प्रतिशत अराजपत्रित कार्मिक अनुपस्थित मिले। इस टीम में विभाग की शासन सचिव श्रीमती उर्मिला राजोरिया, उप शासन सचिव महेन्द्र परेवा, महेन्द्र कुमार सरावता, चेना राम भदाला और दयाराम गुर्जर शामिल रहे। इससे पूर्व इस टीम ने मंगल...

27 से 29 जनवरी तक आयोजित बजट पूर्व हितधारक परामर्श कार्यशाला में आए सुझाव होंगे आगामी बजट के लिए महत्वपूर्ण*

चित्र
                                                                                                                                                *27 से 29 जनवरी तक आयोजित बजट पूर्व हितधारक परामर्श कार्यशाला में आए सुझाव होंगे आगामी बजट के लिए महत्वपूर्ण* जयपुर 30 जनवरी। राजस्थान को अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा तीन दिवसीय 27 से 29 जनवरी तक संभाग स्तरीय बजट पूर्व हितधारक परामर्श कार्यशाला का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। कार्यशाला समन्वयक उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं कलक्टर (मुद्रांक) डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने बताया कि 27 जनवरी को उद्घाटन सत्र में उपस्थित कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों, उद्योग एवं सेवा...

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन*

चित्र
 *राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन* विद्याधर नगर, राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में आज 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 10:30 बजे महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात रामधुनी और महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का गान किया गया। प्रातः 11:00 बजे सभी छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने सावधान की मुद्रा में खड़े रहकर 2 मिनट मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2) जयपुर की छमाही बैठक का आयोजन*

चित्र
 *उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2) जयपुर की छमाही बैठक का आयोजन*  नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2) जयपुर की छमाही बैठक का आयोजन दिनांक 30.01.2025 को 15.30 बजे श्री अमिताभ, महाप्रबंधक, उ.प.रे, एवं अध्‍यक्ष, नराकास की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर के “संकल्प”सभाकक्ष में किया गया। इस बैठक में दिसंबर 2024 में समाप्‍त अवधि की राजभाषा संबंधी समीक्षा की गई।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार बैठक के आंरभ में अध्‍यक्ष महोदय द्वारा हिंदी के प्रसिद्ध साहित्‍यकार जयशंकर प्रसाद की जन्‍म जयंती पर उनके चित्र पर माल्‍यार्पण किया। इस दौरान उनके जीवन परिचय के साथ ही उनकी प्रसिद्ध कविता ‘अब जागो जीवन के प्रभात’ का वाचन भी किया गया। सुश्री गीतिका पाण्‍डेय, मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख वित्‍त सलाहकार, उपरे ने अपने संबोधन में राजभाषा के अधिकतम प्रयोग के लिए सशक्त, समर्पित और प्रभावी पहल की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके पश्‍चात समिति सदस्‍यों से परिचय के साथ ही दिसम्‍बर 2024 क...

जयपुर - दिल्ली सराय - जयपुर (डबल डेकर) रेलसेवा में 01 एक्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी*

चित्र
 *जयपुर - दिल्ली सराय - जयपुर (डबल डेकर) रेलसेवा में 01 एक्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी* रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-दिल्ली सराय -जयपुर (डबल डेकर) रेलसेवा में 01 एक्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12985/12986, जयपुर - दिल्ली सराय - जयपुर (डबल डेकर) रेलसेवा में दिनांक 01.02.25 से 28.02.25 तक तक 01 एक्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

हरियाणा के तहसील झज्जर के गांव बालाजी धाम बरौनी के बेद रविंद्र द्वारा द्वारा हर रविवार को तेरा बीमारियों का निशुल्क इलाज

चित्र
 जयपुर हरियाणा के तहसील झज्जर के गांव बालाजी धाम बरौनी के बेद रविंद्र द्वारा द्वारा हर रविवार को तेरा बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है जानकारी के मुताबिक हरियाणा के झज्जर के गांव बरौनी बालाजी धाम में रविवार को वेद रविंद्र द्वारा मरीज को निशुल्क देखकर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी जाती है तथा इनकी दी गई दवाइयां से मरीज को काफी फायदा हुआ है उक्त जानकारी देते हुए भगवा रक्षक दल के उपाध्यक्ष रामप्रसाद अग्रवाल ने बताया कि वेद रविंद्र द्वारा निशुल्क उपचार में दवाइयां से आम जनता को काफी फायदा पहुंच रहा है तथा काफी जनता हर रविवार को वेद रविंद्र को दिखाने झज्जर स्थित हरियाणा के बालाजी धाम ग्राम बरौनी में पहुंच रहे हैं

यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित* *रेलसेवाओं के मार्ग परिवर्तन की अवधि में विस्तार*

चित्र
 *यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित* *रेलसेवाओं के मार्ग परिवर्तन की अवधि में विस्तार*  पूर्वी तटीय रेलवे के सम्बलपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है जिसके कारण रेलसेवाओं के मार्ग परिवर्तन की अवधि में विस्तार किया जा रहा है इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।   उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- *मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)* 1. गाडी संख्या 20471, लालगढ-पुरी रेलसेवा के परिवर्तित मार्ग की अवधि में विस्तार किया जा रहा है अब यह रेलसेवा दिनांक 27.04.25 तक (12 ट्रिप) परिवर्तित मार्ग सरला-सम्बलपुर सिटी होकर ही संचालित होगी।  2. गाडी संख्या 20472, पुरी- लालगढ रेलसेवा के परिवर्तित मार्ग की अवधि में विस्तार किया जा रहा है अब यह रेलसेवा दिनांक 30.04.25 तक (12 ट्रिप) परिवर्तित मार्ग सम्बलपुर सिटी- सरला होकर ही संचालित होगी।  3. गाडी संख्या 20813, पुरी-जोधपुर रेलसेवा के ...

सरिता मल्होत्रा जोन उपायुक्त किशनपोल जोन आखिर आजाद गुप्ता को फायदा पहुंचाने से आपको क्या लाभ निगम के भ्रष्टाचार से पीड़ित गोविंद प्रसाद सैनी को कब तक तड़पाएगा निगम निदेशक महोदय डीएलबी के आदेश को भी नगर निगम जोन उपायुक्त ने किया ठंडा नहीं करना चाहती कोई सीजर खोले जाने की कार्रवाई जयपुर नगर निगम हेरिटेज किशनपोल जोन की खुली मनमानी

चित्र
  सरिता मल्होत्रा जोन उपायुक्त किशनपोल जोन आखिर आजाद गुप्ता को फायदा पहुंचाने से आपको क्या लाभ  निगम के भ्रष्टाचार से पीड़ित गोविंद प्रसाद सैनी को कब तक तड़पाएगा निगम निदेशक महोदय डीएलबी के आदेश को भी नगर निगम जोन उपायुक्त ने किया ठंडा नहीं करना चाहती कोई सीजर खोले जाने की कार्रवाई जयपुर नगर निगम हेरिटेज किशनपोल जोन की खुली मनमानी  जयपुर नगर निगम के तत्कालीन उपायुक्त करतार सिंह से मिली भगत कर दुकान नंबर 255, त्रिपोलिया बाजार, जयपुर को गैरकानूनी रूप से सीज करवा लेना चाहते हैं कब्जा। राधा बल्लभ शर्मा नाम के व्यक्ति ने अपने नाम से दुकान नंबर 255,त्रिपोलिया बाजार, जयपुर की, की झूठी शिकायत जिसमें आजाद गुप्ता के नाम से की शिकायत जनरेटर चलाने व सौर ऊर्जा बरामदे पर लगाए जाने का लगाया था आरोप जिसके बाद नगर निगम किशनपोल जोन ने फर्जी तरीके से असत्य तथ्यों के आधार पर बिना मौका निरीक्षण किये, बिना दुकान नंबर 255 पर मौजूद कब्जा धारक गोविंद प्रसाद को नोटिस दिए आजाद गुप्ता के नाम से नोटिस जारी कर गुपचुप रूप से दिनांक 9-7-2024 को सीजर की कार्रवाई एक तरफा कर दुकान को सीज कर दिया। जिस पर ...

सोरायसिस था जो कि नीरा को बहुत गंभीर रूप से था जय श्री होम्योपैथिक क्लिनिक कांति चंद्र रोड बनी पार्क जयपुर के डॉक्टर आकाश शर्मा द्वारा होम्योपैथिक पद्धति से इलाज कर मरीजों को नया जीवन दान दिया

चित्र
 जयपुर जय श्री होम्योपैथिक क्लिनिक कांति चंद्र रोड बनी पार्क जयपुर के डॉक्टर आकाश शर्मा द्वारा होम्योपैथिक पद्धति से इलाज कर  मरीजों को नया जीवन दान दिया है जानकारी के अनुसार नीरा उम्र तीन वर्ष इंदौर की रहने वाली बच्ची है जिसका बचपन बहुत ही परेशानियों से गुजर रहा था जो जब से पैदा हुई थी तब से 3 साल की उम्र तक उसने अपना पूरा समय अपनी मां की गोद में निकला है क्योंकि उसको एक बीमारी थी जिसमें उसके पूरे शरीर में सिर से लेकर पैर तक दाने-दाने एवं खुजली थी खुजली करके पूरी स्किन निकल जाती थी खून के साथ एवं कट लग जाते थे इसको मेडिकल की भाषा में सोरायसिस बोलते हैं जो कि नीरा को बहुत गंभीर रूप से था एवं बाल भी नहीं थे सर पर और शरीर में बहुत वेदना थी जिसकी वजह से पूरी रात सो नहीं पाती थी फिर 3 जुलाई 2024 को नीरा की मां इसको जय श्री होम्योपैथिक क्लीनिक पर लेकर आई और सिर्फ एक महीने के इलाज के बाद उसके स्वभाव में बहुत परिवर्तन आया वह 3 साल बाद रात को सो पाई खुलकर हंसी और कुछ महीनो में ही नीरा के बाल आए सिर पर , उसने डांस किया , गाना गाने लगी , तैयार होने लगी अपने आप को आईने में देखने लगी ...

नीमकाथाना के ज्योतिषाचार्य पंडित हेमन्त भारद्वाज ने राष्ट्रीय ज्योतिष शोध संगोष्ठी शिविर में लिया भाग

चित्र
 नीमकाथाना के ज्योतिषाचार्य पंडित हेमन्त भारद्वाज ने राष्ट्रीय ज्योतिष शोध संगोष्ठी शिविर में लिया भाग जसवंत गढ़ कुचामन -अखिल भारतीय प्राच्य ज्योतिष शोध संस्थान जयपुर एवं श्रीमती मोहरीदेवी तापडिय़ा शिक्षा शास्त्री महाविद्यालय जसवंत गढ कुचामन के संयुक्त तत्वावधान आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष शोध संगोष्ठी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमेँ देशभर के 100 से अधिक ज्योतिष विशेषज्ञो ने भाग लिया, जिसमें पं. हेमंत भारद्वाज ज्योतिषाचार्य, पं. अमित शर्मा, के द्वारा सयुंक्त रूप से जन्मकुण्डलीयों में नवग्रहों की स्थिति और खगोल के आधार पर सरल और प्रभावी उपाय सुझाए गये। इस सम्मेलन में दोनो प्रतिभागियों को सम्मानित कर प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया   इस अवसर पर अखिल भारतीय प्राच्य ज्योतिष शोध संस्थान जयपुर के संस्थापक ज्योतिर्विद पं. चन्द्र शेखर शास्त्री व सम्राट पंचाग के संपादक डा. रविशर्मा एवं महाविद्यालय प्राचार्य डा. हेमन्त कृष्ण मिश्र उपस्थित रहे।

भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया

चित्र
 स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया ।एक दिवसीय शिविर के प्रथम सत्र में स्वंयसेवको ने श्रमदान किया। द्वितीय सत्र के अंतर्गत बौद्धिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ अमरचंद कुमावत ने स्वंयसेवको को कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए राष्ट्रीय कार्यक्रमो के माध्यम से राष्ट्रहित में अपनी महती भूमिका अदा करने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही महाविद्यालय के स्वंयसेवको के अनुशासन व गरिमापूर्ण तरीके से कार्यक्रम संचालन की भी प्रशंसा की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने स्वागत भाषण में जिला समन्वयक डॉ कुमावत का स्वागत करते हुए स्वंयसेवको को अपने जीवन में अनुशासन को बरकरार रखते हुए सत्कर्म करने तथा उत्साहपूर्वक उन्नति के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद शर्मा ने महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जिला समन्वयक को अवगत कराया। इससे पूर्व मां सरस्वती के च...

यात्रियों की सुविधा हेतु 05 जोड़ी महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन*

चित्र
 *यात्रियों की सुविधा हेतु 05 जोड़ी महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन* रेलवे द्वारा महा कुभ मेले 2025 के लिए जयपुर-धनबाद-खातीपुरा (जयपुर), अजमेर-धनबाद-अजमेर, भगत की कोठी (जोधपुर)-पाटलीपुत्र-भगत की कोठी (जोधपुर), जोधपुर-पाटलीपुत्र-जोधपुर एवं बीकानेर-पाटलीपुत्र-बीकानेर महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।   उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:- *1. 09725/09726, जयपुर-धनबाद-खातीपुरा (जयपुर) महाकुंभ स्पेशल (01 ट्रिप)* गाडी संख्या 09725, जयपुर- धनबाद महाकुंभ स्पेषल रेलसेवा दिनांक 06.02.25 को जयपुर से 05.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.45 बजे धनबाद पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09726, धनबाद-खातीपुरा (जयपुर) महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.02.25 को धनबाद से 23.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 03.30 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी।  इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे। *2. 09601/09602, अजमेर-धनबाद-अजमेर महाकुंभ स्पेशल (01 ट्रिप)* गाड...

जयपुर जय श्री होम्योपैथिक क्लिनिक कांति चंद्र रोड बनी पार्क जयपुर के डॉक्टर आकाश शर्मा द्वारा होम्योपैथिक पद्धति से इलाज कर मरीजों को नया जीवन दिया

चित्र
 जयपुर जय श्री होम्योपैथिक क्लिनिक कांति चंद्र रोड बनी पार्क जयपुर के डॉक्टर आकाश शर्मा द्वारा होम्योपैथिक पद्धति से इलाज कर मरीजों को नया जीवन दान दिया ईलाज से पहले का फोटो है जानकारी के अनुसार दिव्यांश शर्मा उम्र 4 वर्ष जयपुर का रहने वाला है जिसको बचपन से ही दिखता नहीं था पैदा हुआ तब से ही उसको एक आंख से दिखता नहीं था तथा एक आंख पूरी तरह विकसित हुई नहीं थी दिव्यांश शर्मा के माता-पिता ने अपनी हर संभव कोशिश की बहुत सारे डॉक्टरों को दिखाया पर उनको कोई उम्मीद नहीं मिली उनके माता-पिता को बोला गया कि आप आप इसका दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवा लो यह कभी सही नहीं हो सकता पर जय श्री होम्योपैथिक क्लिनिक तथा डॉक्टर आकाश शर्मा ने उनको एक नई उम्मीद और नई जिंदगी दी दिव्यांश जुलाई 2023 में जय श्री होम्योपैथिक क्लिनिक पर आया था और 6 महीने में ही उसे सब देखने लग गया तथा जो आंख विकसित नहीं थी वह भी विकसित हो गई आज दिव्यांश अपने सब काम करने लग गया है गेम्स खेलने लग गया है साइकिल चलाने लग गया है और स्कूल भी जाने लग गया है जय श्री होम्योपैथिक क्लिनिक ने दिव्यांश को उसका बचपन लौटा दिया है

लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने मनाया पंजाबी महोत्सव

चित्र
 लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने मनाया पंजाबी महोत्सव  लायन सीए सचिन कुमार जैन ने बताया की लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य पंजाबी उत्सव का आयोजन किया |  वर्ष 2024-25 में भारत के भिन्न भिन्न प्रान्तों से भिन्न भिन्न प्रदेशो की संस्कृति से सदस्यों के मध्य विविधता में एकता का सन्देश देना है | यह आयोजन भारत की विविधता में एकता और सामुदायिक संबंधों का जीवंत प्रतीक था । कार्यक्रम की शुरुआत एक औपचारिक बैठक में प्रेसिडेंट सचिन कुमार जैन और टीम के साथ, आईसीएआई जयपुर ब्रांच मैनेजमेंट कमेटी के नव-निर्वाचित सदस्य कमल जैन के सम्मान समारोह से हुई । इसके बाद, समारोह ने एक जीवंत उत्सव का रूप ले लिया, जिसमें सदस्य और उनके परिवार पारंपरिक पंजाबी पोशाक में नजर आए ।  सचिव सीए रजत चेतानी ने बताया की गणतंत्र दिवस को समर्पित विशेष सत्र में देशभक्ति की भावना को जगाया । कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं थीं: पारंपरिक भांगड़ा और गिद्दा ने शो की रौनक बढ़ाई और सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया लोहड़ी उत्सव के माध्यम से भी पंजाब की संस्कृति की पहचान क...

राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ की विभागीय समिति, वन विभाग के श्री प्रकाश चन्द यादव बने अध्यक्ष

चित्र
राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ की विभागीय समिति, वन विभाग के श्री प्रकाश चन्द यादव बने अध्यक्ष  28 जनवरी, 2025 जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष, श्री गजेन्द्र सिंह राठौड को 5वीं बार निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर आज वन विभाग संयुक्त वन कर्मचारी संघ द्वारा अरण्य भवन में आम सभा आयोजित कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेश पारीक, महामंत्री देवेन्द्र सिंह नरूका, श्री कुलदीप यादव, श्री पप्पू शर्मा, विभागीय समिति पेंशन विभाग अध्यक्ष श्री कल्पित जैन, कौशल कुमार काॅलेज एजूकेशन के अध्यक्ष, श्री राहुल कुमार, वाहन चालक के प्रदेशाध्यक्ष श्री अजयवीर सिंह सहायक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष, श्री देवी सिंह, स्टेनोग्राफर के श्री पृथ्वीसिंह तथा बडी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।  इस अवसर पर महासंध के प्रदेशाध्यक्ष श्री राठौड एवं राजस्थान राज्य कर्मचारी संध के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेश पारिक द्वारा अपने उद्बोधन में आश्वस्त किया कि विभाग के हर समस्या के समाधान हेतु हम सदैव तत्पर रहेगे...

विद्याधर नगर स्टेडियम में एक रोमांचक आई-लीग मुकाबले में, राजस्थान यूनाइटेड एफसी और इंटर काशी एफसी ने 1-1 से ड्रा खेला

चित्र
 जयपुर, 28 जनवरी, 2025 – विद्याधर नगर स्टेडियम में एक रोमांचक आई-लीग मुकाबले में, राजस्थान यूनाइटेड एफसी और इंटर काशी एफसी ने 1-1 से ड्रा खेला । मेहमान टीम इंटर काशी एफसी ने पहले हाफ में शुरुआती गोल से बढ़त बना ली, जिससे एक रोमांचक मैच की रूपरेखा तैयार हो गई। दूसरे हाफ में दोनों पक्षों को कई मौके मिलने के बावजूद कोई भी टीम गतिरोध नहीं तोड़ सकी और मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद मंजू शर्मा की मौजूदगी में मैच का सम्मान किया गया। स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता पूरे आयोजन में स्पष्ट दिखी। इस अवसर पर भाजपा पार्टी सचिव श्रवण सिंह बागड़ी भी उपस्थित थे, जिन्होंने राजस्थान में फुटबॉल के विकास के लिए अपना मजबूत समर्थन दिखाया।क्लब के चेयरमैन के के टाक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया l साथ ही बॉलीवुड स्टार जो जो ने राजस्थान यूनाइटेड एफसी को चेरस करते दिखे और हमसे बात की इस कड़े मुकाबले वाले ड्रा के साथ, राजस्थान यूनाइटेड एफसी और इंटर काशी एफसी दोनों अपने आगामी मुकाबलों के लिए तत्पर होंगे

मौनी अमावस्या के दिन प्रयाग क्षेत्र से प्रत्येक 4 मिनट पर एक ट्रेन : सतीश कुमार* *मौनी अमावस्या के दिन रेलवे चलाएगी 360 से अधिक ट्रेनें : रेलवे बोर्ड चेयरमैन*

चित्र
 *मौनी अमावस्या के दिन प्रयाग क्षेत्र से प्रत्येक 4 मिनट पर एक ट्रेन : सतीश कुमार* *मौनी अमावस्या के दिन रेलवे चलाएगी 360 से अधिक ट्रेनें : रेलवे बोर्ड चेयरमैन* ● मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए भारतीय रेल रिकॉर्ड 360 ट्रेनें चला रही है। ● स्टेशनों पर जरूरतमंदों को मदद के लिए 24 घंटे RPF और रेल कर्मयोगी तैनात  ● रेलवे स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया में यात्रियों के ठहरने का व्यापक प्रबंध नई दिल्ली: महाकुम्भ 2025 के मौनी अमावस्या के अमृत स्नान को लेकर भारतीय रेल ने व्यापक प्रबंध किया है। मंगलवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने इस संबंध में रेल भवन में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए हम 29 जनवरी को कुल 360 ट्रेनें चला रहे हैं। प्रयाग महाकुंभ के किसी एक दिन के लिए ये भारतीय रेल का ऑल टाइम हाई नंबर है। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सतीश कुमार ने कहा कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन विशाल जनसमूह पवित्र स्नान के लिए प्रयाग पहुंचता है। इसको ध्यान में रखकर रेलवे अपनी तैयारियों को अगले स्तर पर लेकर गय...

बिहार समाज संगठन मनाएगा 2 फरवरी को बसंत पंचमी

चित्र
 *बिहार समाज संगठन मनाएगा 2 फरवरी को बसंत पंचमी *  जयपुर 28 जनवरी | बिहार समाज संगठन की ओर से हसनपुरा (हरिपुर) स्थित दुर्गा विस्तार कॉलोनी एनबीसी के पीछे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा | समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को बसंत पंचमी को यह कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा | इस कार्यक्रम में मां सरस्वती की प्रतिमा को बैठा कर पूजा अर्चना किया जाएगा | राष्ट्रीय महामंत्री चन्दन कुमार ने कहा कि रात्रि में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा | जिसमें जाने माने संगीतकार एवं गीतकार अपने स्वरों से श्रद्धालुओं को रिझाएंगे | यह कार्यक्रम 2 फरवरी को बसंत पंचमी के उपलक्ष में मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना किया जाएगा | पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर के प्रबुद्ध व्यक्ति मुख्य रूप से भाग लेंगे | धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक संगीत के कलाकार भोजपुरी मैथिली मगही वंज्जिका एवं हिंदी भाषा में अपने प्रस्तुत देगें | राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी सुरेश पं...

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में वार्षिकोत्सव और पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन*

चित्र
 *राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में वार्षिकोत्सव और पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन* विद्याधर नगर, राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में आज वार्षिकोत्सव और पारितोषिक वितरण समारोह का बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि  श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव सहायक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर, कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय जयपुर रहे। अति विशिष्ट अतिथि डॉ. सुमित्रा पारीक , प्राचार्य एस. एस. जी. पारीक कन्या महाविद्यालय चौमूं और विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद डॉ. सीताराम पारीक सेवानिवृत्त आचार्य, एवं डॉ. अनीता मीणा, प्राचार्य बी.एन.डी. कला महाविद्यालय चिमनपुरा और श्री दिनेश कावट पार्षद वार्ड नंबर 26 रहे। वार्षिकोत्सव पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने की। सर्वप्रथम महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा सभी अतिथियों का तिलक कर महाविद्यालय परिसर में स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ...