राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ की विभागीय समिति, वन विभाग के श्री प्रकाश चन्द यादव बने अध्यक्ष
राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ की विभागीय समिति, वन विभाग के श्री प्रकाश चन्द यादव बने अध्यक्ष
28 जनवरी, 2025 जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष, श्री गजेन्द्र सिंह राठौड को 5वीं बार निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर आज वन विभाग संयुक्त वन कर्मचारी संघ द्वारा अरण्य भवन में आम सभा आयोजित कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेश पारीक, महामंत्री देवेन्द्र सिंह नरूका, श्री कुलदीप यादव, श्री पप्पू शर्मा, विभागीय समिति पेंशन विभाग अध्यक्ष श्री कल्पित जैन, कौशल कुमार काॅलेज एजूकेशन के अध्यक्ष, श्री राहुल कुमार, वाहन चालक के प्रदेशाध्यक्ष श्री अजयवीर सिंह सहायक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष, श्री देवी सिंह, स्टेनोग्राफर के श्री पृथ्वीसिंह तथा बडी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महासंध के प्रदेशाध्यक्ष श्री राठौड एवं राजस्थान राज्य कर्मचारी संध के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेश पारिक द्वारा अपने उद्बोधन में आश्वस्त किया कि विभाग के हर समस्या के समाधान हेतु हम सदैव तत्पर रहेगे।
सम्मान समारोह में आगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुए विभागीय समिति वन विभाग के अध्यक्ष, श्री प्रकाश चन्द यादव ने अपना कार्यकाल पूरा होने पर पद छोडने की घोषणा की, जिस पर उपस्थित समस्त मंत्रालयिक कर्मचारीयों ने एक कार्यकाल के लिए श्री प्रकाश चन्द यादव को पुनः अध्यक्ष चुने जाने का आग्रह किया एवं विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री सुबोध दाधीच ने तर्क भी दिया कि आज की परिस्थिति एवं ज्वलन्त समस्याओं को देखते हुए श्री प्रकाश चन्द यादव को ही पुनः अध्यक्ष चुना जाना चाहिए, जिसका समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों ने ध्वनिमत से समर्थन करते हुए श्री यादव को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया।
श्री चेतन कुमार नुनीवाल ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचन होने पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष, श्री गजेन्द्र सिंह राठौड ने साफा पहनाकर तथा राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेश पारीक द्वारा श्री प्रकाश चन्द यादव का माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। श्री यादव को निर्विरोध निर्वाचन होने पर विभाग के मुखिया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख), श्री अरिजित बनर्जी ने माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें