प्रेरणा प्रतिष्ठान, आचार्यों का चौक, बीकानेर**29 दिसम्बर को अपराह्न 4.00 बजे तीन विभूतियों का होगा सम्मान

*प्रेरणा प्रतिष्ठान, आचार्यों का चौक, बीकानेर**29 दिसम्बर को अपराह्न 4.00 बजे तीन विभूतियों का होगा सम्मान


*

बीकानेर 27 दिसम्बर। साहित्य, संगीत, संस्कृति, चिकित्सा एवं समाजसेवा के लिए संकल्पित संस्थान प्रेरणा प्रतिष्ठान बीकानेर द्वारा तीन विभूतियों  को सम्मान अर्पित किया जाएगा।  प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रेमनारायण व्यास ने बताया कि खेल समीक्षक एवं लेखक आत्माराम भाटी को राजरत्न सम्मान, बियर्ड्स कलानुरागी चन्द्र प्रकाश व्यास को अमर कीर्ति शिखर सम्मान और शिक्षाविद प्रो.डॉ. नरसिंह बिन्नाणी को सुन्दर सुरभि सम्मान अर्पित किया जाएगा।  कार्यक्रम संयोजक राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान साहित्य अकादमी, बीकानेर के पूर्व सचिव डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य एवं मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास होंगे | विशिष्ट अतिथि कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी होंगे।

 

                                    

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला