गाडी संख्या- 04705/04706 श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा का अतिरिक्त अस्थाई ठहराव* *तलवाडा झील, खिनानियां व नूआं स्टेशनों पर होगा अतिरिक्त अस्थाई ठहराव*

 *गाडी संख्या- 04705/04706 श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा का अतिरिक्त अस्थाई ठहराव*

*तलवाडा झील, खिनानियां व नूआं स्टेशनों पर होगा अतिरिक्त अस्थाई ठहराव*




 रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा का मार्ग में तलवाडा झील , खिनानियां व नूआं स्टेशनों पर अतिक्ति अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार -


1. गाडी संख्या 04705 श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा जो श्रीगंगानगर से संचालित होगी, यह रेलसेवा दिनांक 18.12.24 से 13.01.25 तक मार्ग में तलवाडा झील स्टेशन पर 02ः19 बजे आगमन व 02ः21 बजे प्रस्थान , खिनानियां स्टेशन पर 02ः45 बजे आगमन व 02ः47 बजे प्रस्थान तथा नूवां स्टेशन पर 08ः25 बजे आगमन व 08ः26 बजे प्रस्थान करेगी।


2. गाडी संख्या 04706 जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा जो जयपुर से संचालित होगी, यह रेलसेवा दिनांक 18.12.24 से 13.01.25 तक मार्ग में नूवां स्टेशन पर 16ः10 बजे आगमन व 16ः11 बजे प्रस्थान , खिनानियां स्टेशन पर 20ः59 बजे आगमन व 21ः01 बजे प्रस्थान तथा तलवाडा झील स्टेशन पर 21ः22 बजे आगमन व 21ः24 बजे प्रस्थान करेगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी