धूमधाम से राष्ट्रीय बाल दिवस मध्य विद्यालय भवानीपुर में मनाया गया*
*धूमधाम से राष्ट्रीय बाल दिवस मध्य विद्यालय भवानीपुर में मनाया गया*
14 नवंबर 2024 राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय भवानीपुर रंगरा चौक भागलपुर में प्रधानाध्यापक श्री चंद्रशेखर मंडल एवं वरीय सहायक शिक्षक श्री अमित कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय बाल दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम बच्चों संग संयुक्त रूप से प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मंडल एवं वरीय सहायक शिक्षक अमित कुमार साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही संयुक्त रूप से बच्चों के बीच चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला गया। सभी बच्चे उक्त उत्साह के माहौल में शामिल हुए। यथा प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मंडल एवं वरीय सहायक शिक्षक अमित कुमार के साथ ही शिक्षक प्रत्युष प्रकाश,सोनू कुमार,ज्योत्सना कुमारी,मुरारी कुमार बच्चों के बीच चाचा नेहरू के जीवन पर संबोधन किए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें