भारतीय किसान मजदूर संगठन राष्ट्रिय अध्यक्ष का नानौता में ज़ोरदार स्वागत*
*भारतीय किसान मजदूर संगठन राष्ट्रिय अध्यक्ष का नानौता में ज़ोरदार स्वागत*
*रोड शो के दौरान ठाकुर पूरण सिंह से आशीर्वाद ले गए सांसद इमरान मसूद*
*संगठन ने अनुराग राणा को मण्डल उपाध्यक्ष व सलीम को नगर अध्यक्ष बनाया*
सुभाष तिवारी लखनऊ
सहारनपुर नानौता दिल्ली रोड स्तिथ सिंह बैंकट हॉल में भारतीय किसान मजदूर संगठन के मण्डल उपाध्यक्ष अनुराग राणा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में,राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने पूर्व वाईस चेयरमैन सलीम कुरैशी को भारतीय किसान मजदूर संगठन का नगर अध्यक्ष बनाया ।
रविवार की दोपहर नानौता में भारतीय किसान मजदूर के राष्ट्रिय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह का अनुराग राणा व सलीम कुरैशी द्वारा सेकड़ो समर्थको के साथ चीनी मिल फटक पर ढोल नगाडो के साथ ज़ोरदार स्वागत किया,इसके बाद ठाकुर पूरण सिंह को जीप में बैठाकर मिल फाटक से बाइक रोड शो के साथ संजय चोंक होते हुए सिंह वेंकट होल पहुंचे,अनुराग राणा द्वारा आयोजित संगठन विस्तार संगठन समाहरोह का संचालन प्रधान रामबीर राणा ने किया तो अध्यक्षता अध्यक्षता वेदपाल फौजी ने की,आयोजित कार्यक्रम का उदेश्य संगठन में अपने सेकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ शामिल हुए अनुराग राणा को मण्डल उपाध्यक्ष बनाया गया और पूर्व वाईस चेयरमैन सलीम कुरैशी को नानौता नगर अध्यक्ष बनाया गया,संगठन में पद मिलने से गदगद हुए अनुराग राणा ने संगठन को नानौता में कार्यालय बनाने हेतु दो सो गज जमीन देने का ऐलान किया,सलीम कुरैशी ने भी संगठन में तन मन धन से काम करने का वायदा किया,कार्यक्रम के अंत में ठाकुर पूरण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बिना किसी बेदभाव के संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया,उन्होंने कहा भारत में हिन्दू मुस्लिम का भाईचारा देश की ताकत है कोई भी कार्यकर्ता मन में किसी भी प्रकार का बेदभाव न रखे अगर किसी के मन में है तो वह संगठन से खुद चला जाये,क्योंकि यह संगठन किसान मजदूर का संगठन है,हिन्दू भी किसान है देश में मुस्लिम भी किसान है,संगठन का मुख्य उदेश्य किसानो की आवाज उठाना उनका हक दिलाना है,कही भी किसी मजदूर या किसान पर कोई अन्याय होगा तो संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा,समारोह में उपस्तिथ प्रदेश सचिव कुशलपाल फौजी,जिला अध्यक्ष सुरेश राणा शामली,तहसील नकुड़ महामंत्री रामकुमार शर्मा,जिला युवा अध्यक्ष अंकित चौहान,नकुड़ तहसील अध्यक्ष संजय चौधरी,देवबन्द से मोहम्मद आसिफ,रामपुर तहसील अध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर,डॉ विक्रम सिंह पुंडीर,नसीम सिद्दीकी,पूर्व सभासद हाफिज इस्तेखर उर्फ़ बब्बू,अजय सैनी,जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह,जरीफ,उमर सिद्दीकी,मुरसलीन,साहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे
*भारतीय किसान मजदूर संगठन के रोड शो को देख रुके कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और गाड़ी से उतार कर संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह से गले मिल आशीर्वाद लिया,इमरान मसूद सहारनपुर से नानौता के रास्ते दिल्ली जा रहे थे उन्होंने जब संगठन का रोड शो देखा तो सीधे भीड़ से होते हुए कार्यकर्ताओ से भी मुलाकात की और पुराना बस स्टेंड से सिंह वेंकट होल तक ठाकुर पूरण सिंह के साथ गाड़ी में बैठ कर राष्ट्रिय अध्यक्ष पूरण सिंह से गुफ्तगू की और चले गए,*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें