स्वच्छता ही सेवा 2024 के तीसरे दिन निगम अधिकारियों वार्ड में की समझाइश। शहर वासियों को किया जागरूक। कचरा संग्रहण वाहनों में ही कचरा निस्तारण की दिलाई शपथ
स्वच्छता ही सेवा 2024 के तीसरे दिन निगम अधिकारियों वार्ड में की समझाइश।
शहर वासियों को किया जागरूक।
कचरा संग्रहण वाहनों में ही कचरा निस्तारण की दिलाई शपथ
उदयपुर। स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़े के तीसरे दिन गुरुवार को नगर निगम द्वारा शहर वासियों के घरों में गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित कर केवल कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में ही डाल कर शहर को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया। गुरुवार को शहर के सभी वार्ड में निगम कर्मचारियों ने वार्ड क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान में सहयोग हेतु अपील कर अपने घर का कचरा केवल कचरा संग्रहित करने वाले वाहनों में ही डालने को लेकर शपथ भी दिलाई।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान में गुरुवार को निगम कर्मचारियों 70 वार्ड में घूम कर वार्ड वासियों को अपने घरों में गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग-अलग कर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में ही डालने की अपील की। शहर के कई गणमान्य निगम अधिकारियों एवं जमादारों के साथ मिलकर जन जागरण अभियान में सहयोग दे रहे हैं। जागरूक वार्ड वासियों ने निगम अधिकारियों से जानकारी भी मांगी की कोन वार्ड वासी अपने घर का कचरा निगम के कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में निस्तारण नहीं करते हैं उनसे वो स्वयं मिलकर समझाइश करेंगे और कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में ही कचरा निस्तारण की शपथ दिलाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें