राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह मे सम्मानित होंगे दौसा के संदीप
*राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह मे सम्मानित होंगे दौसा के संदीप
उदयपुर/दौसा संवाददाता विवेक अग्रवाल। मानवता व परोपकार के लिए समर्पित इंटरनेशनल वेलफेयर ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन एवं दिल्ली म्यूजिक क्लब तत्वाधान के द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समाज सेवा, लेखक और महिला सशक्तिकरण कार्य के लिए दौसा के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप छीपा को समारोह मे सम्मानित किया जाएगा यह समारोह ऐ पी वी स्टूडियो शास्त्री नगर दिल्ली में 12 जून को आयोजित किया जाएगा संस्था के संचालक डॉक्टर कबीर शर्मा ने बताया की समाज की अच्छी प्रतिभाओं के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय समारोह मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला और पुरुषों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे भारत से 50 विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें