होटल एसोसिएशन के चुनाव सुदर्शन देव सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

 होटल एसोसिएशन के चुनाव सुदर्शन देव सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। होटल एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी विनोद कुमत ने बताया होटल एसोसिएशन के 2024-- 26 के चुनाव अशोका ग्रीन पर निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर सुदर्शन देव सिंह कारोही वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत कार्यकारिणी सदस्य विभिन्न श्रेणियां में मनदीप सिंह चौहान मुकेश माधवनी उषा शर्मा विकास पोरवाल तेजिंदर रोबिन सिंह गौरव कोठारी निखिल दोषी डॉक्टर आकांक्षा गोयल नरेश भादविया जोय सुवालका पृथ्वीराज चौहान सौनक वर्डिया निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही ने उपस्थित समस्त सदस्यों का आभार प्रकट किया। सर्वप्रथम होटल एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई । निवर्तमान अध्यक्ष धीरज दोषी निवर्तमान सचिव जतिन श्रीमाली द्वारा आम सभा में होटल एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। निवर्तमान कोषाध्यक्ष रतन टांक द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर चुनाव संयोजक भगवान वैष्णव पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सुवालका वरिष्ठ सदस्य कमलभंडारी महेंद्र टाया विनीत दमानी दिनेश चावत राकेश पोरवाल संजय साहु रतन टांक पारस जैन जितेन्द्र चितौड़ा अशोक जैन इत्यादि होटल व्यवसायी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जतिन श्रीमाली ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला