गुरुदेव पुष्कर मुनि महाराज का तीन दिवसीय संयम शताब्दी समारोह

 - गुरुदेव पुष्कर मुनि महाराज का तीन दिवसीय संयम शताब्दी समारोह


उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अखिल भारतवर्षीय श्री गुरु पुष्कर संगठन समिति उदयपुर की ओर से शुक्रवार को नवकार महामंत्र के आराधक, साधना के शिखर पुरूष, विश्वसंत उपाध्याय गुरुदेव पुष्कर मुनि महाराज का तीन दिवसीय संयम शताब्दी समारोह के दूसरे दिन शनिवार को 131 से अधिक चारपहिया वाहनों नमन यात्रा निकाली गई। अध्यक्ष संजय भण्डारी एवं मंत्री श्याम झगड़ावत ने बताया कि शनिवार सुबह 6.15 बजे शास्त्री सर्कल स्थित श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय पर महाश्रमण गुरुदेव जिनेन्द्र मुनि के मांगलिक एवं नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने जैन ध्वज दिखाकर १३१ से अधिक चार पहिया वाहन की नमन यात्रा को गोगुन्दा सेमटाल स्थित गुरु पुष्कर तीर्थ पावन धाम के लिए रवाना किया। चार पहिया वाहन रैली में सबसे आगे खुली जिप्सी में गुरुदेव पुष्कर मुनि महाराज बड़ी सी फोटो रखी थी। उसके बाद डीजे बैण्ड अपनी मधुर स्वर लहरियां बिखेरते हुए चल रहे थे। सभी गाडिय़ों पर जैन ध्वजों एवं लाल रिबन से दुल्हन की तरह सजाई गई। उदयपुर से निकलने पर मार्ग में जगह-जगह नमन यात्रा का स्वागत किया गया। जैसे ही नमन यात्रा गोगुन्दा सेमटाल स्थित गुरु पुष्कर तीर्थ पावन धाम पहुंची तो वहां स्थानीय समाज के अध्यक्ष सुखलाल मादरेचा, मीठालाल सोलंकी, गणेश भोगर सहित समाजजनों ने फूल बरसाकर नमन यात्रा का स्वागत किया। अध्यक्ष संजय भण्डारी ने बताया कि नमन यात्रा युवाओं से लेकर वृद्ध समाजजनों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उदयपुर से लेकर गोगुन्दा तक मार्ग में आचार्य गुरुदेव के जयकारे लगते रहे। साथ ही डीजे बैण्ड की धून पर मार्ग में झुमते हुए नजर आए। नमन यात्रा में महिलाएं लाल चुन्दड़ एवं पुरूष श्वेत परिधान में शामिल हुए। इस अवसर नरेन्द्र सेठिया, मयंक करणपुरिया, लोकेश कोठारी, राजेन्द्र हिंगड, वैभव भण्डारी, गोपाल सोलंकी, पानील पोखरना, संदीप बोल्या, चन्द्रप्रकाश पोखरना, रमेश खोखावत, भंवर सेठ, निर्मल पोखरना आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग