दामोदर रोपवे ने पौध रोपण कर मनाया जैविक विविधता दिवस
दामोदर रोपवे ने पौध रोपण कर मनाया जैविक विविधता दिवस
उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस के अवसर पर दामोदर रोपवे ने नीमच माता रोपवे की साईट पर सुबह 11 बजे पौध रोपण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि श्री राहुल जैन यूडीए, आयुक्त और श्री अजय चित्तौड़ा- डीएफओ, वन और बाल कल्याण समिति अनाथालय के लगभग 40 से 50 अनाथ बच्चे मौजूद रहे। हर साल 22 मई का दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस (International Day for Biological Diversity) के रूप में मनाया जाता है। जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन की आधार है, जिसमें पेड़-पौधों से लेकर, जानवर, कवक और कई तरह के सूक्ष्मजीव भी शामिल हैं। जो मानव स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बहुत जरूरी हैं। इनके जरिए हमें भोजन पानी, दवा और कई जरूरी संसाधन प्राप्त होते हैं। जैव विविधता कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में भी मदद करती है।
इस अवसर पर दामोदर रोपवे के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य चमरिया ने कहा कि रोपवे परिवहन का सबसे पर्यावरण अनुकूल तरीका है, जिसके लिए सबसे कम जगह की आवश्यकता होती है और इसे पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क बनाने के लिए वैकल्पिक अतिरिक्त विधि के बजाय प्राथमिक साधन के रूप में माना जाना चाहिए। आज के दौर में जैविक विविधता का नुकसान हो रहा है, जिसमें मानव गतिविधियों द्वारा पेड़ काटना, गंदगी फैलाना, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के चलते आज जैव विविधता खतरे में है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित इस दिन का मनाने का उद्देश्य जैव विविधता के बारे में लोगों की समझ बढ़ाना और इसके संरक्षण के प्रति उन्हें जागरूक करना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें