विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ (जोन-1।) के प्रदेश अध्यक्ष बने चित्तोड़गढ़ के विकास शर्मा, उदयपुर के राजेश मेनारिया उपाध्यक्ष

 विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ (जोन-1।) के प्रदेश अध्यक्ष बने चित्तोड़गढ़ के विकास शर्मा, उदयपुर के राजेश मेनारिया उपाध्यक्ष





उदयपुर जनतंत्र की आवाज। विप्र फाउण्डेशन (जोन-1।) के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पालीवाल ने वर्ष 2024-26 की कार्यकारिणी के लिये युवा प्रकोष्ठ के पदों पर नियुक्ति की है। 

(प्रदेश महामंत्री जोन-1 ।) के प्रदेश महामंत्री राकेश जोशी ने बताया कि विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पद पर विकास शर्मा (चित्तौडगढ़) तथा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर राजेश मेनारिया (उदयपुर) को नियुक्त किया है। इनके अलावा जसपाल नागदा (उदयपुर) एवं श्री प्रज्ञेश पंडया (बांसवाड़ा) को प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनीत किया है। नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि सभी पदाधिकारी पिछले कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में एव संगठनों में अपनी सेवाएं दे रहें हैं तथा संगठन में अनेक पदों पर अपने दायित्वों का निर्वाह कर चुके है। इनके उत्कृष्ठ कार्यों एय संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए इन्हे मनोनीत किया गया है।

पालीवाल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अपने जोन में संगठन की कार्यकारिणी बनाने के भी निर्देश दिये है। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को विप्र फाउंडेशन की ओर से शुभकामनाएं दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग