अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर संवाददाता। हिरण मगरी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 के मध्यनजर जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व छगन पुरोहित पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त नगर पूर्व के सुपरविजन में दर्शन सिंह राठौड़ थानाधिकारी, हिरणमगरी मय टीम व जिला स्पेशल टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्त हर्षित साहू उर्फ हेप्पी पुत्र सुरेश निवासी गांव नारायणपुरा, तहसील वल्लभनगर, थाना भीण्डर जिला उदयपुर हाल सविना जिला उदयपुर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 02.84 किलोग्राम को जब्त किया जाकर अभियुक्त को बाद पुछताछ गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 137/2024 धारा 8/20 स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 में दर्ज किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
