गोरेया के संरक्षण के लिए घर व पार्क में घरौंदे लगाने का संकल्प -पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का गोरेया बचाओ संकल्प कार्यक्रम
गोरेया के संरक्षण के लिए घर व पार्क में घरौंदे लगाने का संकल्प
-पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का गोरेया बचाओ संकल्प कार्यक्रम
उदयपुर। विश्व गोरिया दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर की ओर से संकल्प कार्यक्रम रखा गया ।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर के संयोजक मनीष मेघवाल ने बताया कि आज हमारे घर के आस पास गोरेया पक्षी कम दिखाये देते है, उनका संरक्षण करने की जिम्मेदारी हमारी है। गर्मी का मौसम आने वाला है, आवश्यक हो जाता है कि हम उनका संरक्षण करें। तेज धूप में उनका रहना मुश्किल रहता है, इसलिए हमे चाहिए कि हम घर की बालकनी में, छत पर छाया के स्थान पर घोसला लगाए। घर के बाहर लगे पेड़ पर परिंडा बांधे। पक्षी के चुग्गे के लिए पात्र लगाए। घरौंदे भी लगाए। इस तुरंत सभी युवा साथियों ने अपने घर पर घरौंदा लगाने, चुग्गे के लिए पात्र रखने एवं घर के बाहर मवेशियों के लिए प्याऊ लगाने का संकल्प लिया। साथ ही युवा साथियों ने पर्यावरण संरक्षण करने का भी संकल्प लिया। इस दौरान महेश गोयर, कुशाल परिहार, नरेंद्र सिंह, कुशाल परिहार, ललित सिंह, यशवंत, अभिषेक सहित अन्य उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें