हेरिटेज गर्ल्स स्कूल, उदयपुर की छात्रा भारती पंवार राष्ट्रीय नवाचार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर

 हेरिटेज गर्ल्स स्कूल, उदयपुर की छात्रा भारती पंवार राष्ट्रीय नवाचार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर



संवाददाता विवेक अग्रवाल 


 हेरिटेज गर्ल्स स्कूल उदयपुर की कक्षा 12 की छात्रा भारती पंवार ने बी. एम.एल. मंजुल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 'हीरोज ऑफ टुमारो 'नेशनल आइडिया एंड इनोवेशन प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। भारती की अभिनव परियोजना केले के पेड़ के तने को एक बहुमुखी सामग्री में परिवर्तित कर के कृषि अपशिष्ट उपयोग में काति लाती है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया जिसमें भारती का प्रथम स्थान रहा। इस सफलता पर उसे 100000 / एक लाख रु.नकद पुरस्कार मिला है। यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है। निदेशक श्रेयांस भंडारी ने आवश्यक समर्थन देकर उसे संबल प्रदान किया ।

भारती की इस जीत में उसकी कड़ी मेहनत और उसकी शिक्षिका डॉ. ममता लोढा एच.ओ.डी. विज्ञान का अथक परिश्रम एंव कुशल मार्गदर्शन की भूमिका प्रमुख रही है। उसके इस प्रोजेक्ट को डॉ. किरण बेदी और डॉ. केडिया अई.ए.एस.से भी प्रशंसा प्राप्त हुई है। विद्यालय परिवार बहुत-बहुत बधाई देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला