शरद व्यास को जर्नलिस्ट ऑफ ईयर 2023 का अवार्ड
शरद व्यास को जर्नलिस्ट ऑफ ईयर 2023 का अवार्ड
विवेक अग्रवाल
उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज )13 दिसंबर। स्व. चन्द्रेश जी व्यास के सुपौत्र एवं निशान्त- आशा व्यास के सुपुत्र स्वतंत्र पत्रकार शरद व्यास को मुंबई में रेड इन्क अवार्ड 2023 'जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' प्रदान किया गया। उदयपुर संभाग के प्रथम दैनिक जय राजस्थान के प्रधान संपादक शैलेश व्यास ने बताया कि शरद व्यास को यह अवार्ड लगातार दूसरे वर्ष मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर जय राजस्थान के सम्पादक शैलेश व्यास श्रीमती वीणा व्यास ज्योति व्यास एवं उनकी पुरी टीम खुल्लम खुल्ला के स्तंभकार भूपेंद्र कुमार चौबीसा व मांगीलाल ने शरद व्यास को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है। इसी उपलक्ष्य में जनतंत्र की आवाज उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने बताया कि उदयपुर मेवाड़ के लिए बहुत ही गौरव की बात है। व्यास ने बताया कि शरद व्यास राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त हैं एवं बम्बई में उन्होंने बम्बई प्रेस क्लब के कई अवार्ड जीते।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें