राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को लोक अदालत को सफल बनाने जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने दिए निर्देश

 राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को

लोक अदालत को सफल बनाने जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने दिए निर्देश



उदयपुर, 21 नवंबर। आगामी 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला एवं सेशन न्यायाधीश चंचल मिश्रा की अध्यक्षता एवं नोडल अधिकारी एडीजे श्रीमती संदीप कौर ने वीसी के माध्यम से उदयपुर न्यायक्षेत्र के समस्त न्यायिक अधिकारीगण की बैठक ली।

उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सभी को लंबित प्रकरणों का अधिकाधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन न्यायालय में प्री-काउंसलिंग आयोजन की भी समीक्षा की गयी। श्रीमती संदीप कौर ने राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले प्रकरणों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम (एन. आई. एक्ट), धन वसूली, मामलों के संबंध में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने बैंक अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण के साथ चर्चा की। मोटर दुर्घटना एवं दावा अधिकरण एवं श्रम न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण के साथ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया एवं प्री-काउंसलिंग हेतु चर्चा की गयी।

प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि यदि पक्षकार प्रकरण को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवाना चाहते है तो जिस न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है उस न्यायालय में जाकर पीठासीन अधिकारी से प्रकरण को नियमानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवा निस्तारित करवाने का निवेदन कर सकते है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी