बाजोर के चुनावों में करण की भूमिका निभाएंगे करण सिंह तंवर बोपिया

 बाजोर के चुनावों में करण की भूमिका निभाएंगे करण सिंह तंवर बोपिया 


पाटन।(कृष्ण सैनी धांधेला):-2018 के चुनावों में जिस करण सिंह तंवर बोपिया ने कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश मोदी के पक्ष में करण की भूमिका निभाते हुए विधायक बनाया था, वही करण सिंह तंवर बोपिया 2023 के चुनावों में प्रेम सिंह बाजोर के सारथी बनकर करण की भूमिका निभाएंगे। हालांकि 2013 के चुनावों में करण सिंह तंवर ने निर्दलीय चुनाव लड़कर 20 हजार वोट प्राप्त किए थे जिस कारण प्रेम सिंह चुनाव जीत गए थे और सुरेश मोदी, रमेश खंडेलवाल चुनाव हार गए थे। 2018 के चुनाव में भी करण सिंह तंवर ने अपना नामांकन दाखिल किया था परंतु उनके परम मित्र पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया एवं तत्कालीन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के कहने पर इन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया और सुरेश मोदी के पक्ष में प्रचार प्रसार कर महाभारत के करण की भूमिका निभाते हुए उन्हें विधायक बनवाया। इतना सब कुछ करने के बावजूद भी सुरेश मोदी ने उनका कोई मान सम्मान नहीं किया, जिस कारण करण सिंह ने कांग्रेस छोड़कर वापस भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और 2023 के चुनावों में पूर्व विधायक प्रेम सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए उनके चुनाव में जी जान से जुट गए हैं। सरल स्वभाव के धनी करण सिंह किसान परिवार से है, तथा गुर्जर समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। हाल ही में नीमकाथाना जिला बन गया है तथा आने वाली 2026 के परिसीमन में पाटन विधानसभा क्षेत्र बन जाएगा, जिसके चलते करण सिंह तंवर ने मौका साधते हुए यह कदम उठाया है। क्योंकि पाटन वाटी क्षेत्र गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र है ऐसे में आने वाले समय में इसका फायदा करण सिंह तंवर को जरूर मिलेगा। भाजपा ने नीमकाथाना से प्रेम सिंह को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार दिया है, जिसके चलते भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव ढाणी ढाणी पहुंचने लगे हैं और अपने रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने में जुट गए हैं क्योंकि यह चुनाव प्रेम सिंह के लिए जीतना बहुत जरूरी हो गया है। भाजपा के पत्ते खुलने के बाद कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार फिर से सुरेश मोदी को बनाया है जो विकास के नाम पर वोट लेने की बात कह रहे हैं। देखना यह है कि नीमकाथाना की जनता विकास को वोट देती है या भविष्य में होने वाले विकास पर  वोट देती है। अगर विकास के नाम से वोट मिलते हैं तो सुरेश मोदी का कद बढ़ जाएगा और अगर भविष्य में होने वाले विकास के नाम पर वोट मिलते हैं तो बाजोर के लिए करण की भूमिका अहम होगी। बहरहाल टिकट मिलने के बाद भाजपा और कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी दिखाई दे रही है, जिस कारण दोनों पार्टियों के सर पर भय  के बादल मंडरा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग