स्काउट प्रतियोगिता रैली का आयोजन*
*स्काउट प्रतियोगिता रैली का आयोजन*
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना व उदयपुरवाटी की संयुक्त प्रतियोगिता रैली का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान पचलंगी में हो रहा है।
रैली के द्वितीय दिवस को एएलटी नाहर सिंह के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण किया गया। प्रातःकाल व्यायाम, खेल, सेवा के साथ शुभारंभ किया गया। शिविर निरीक्षण पश्चात ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में ट्रूप रिकॉर्ड भाषण, नशामुक्ति, मार्च पास्ट, फर्स्ट एड एवं पोस्टर प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। शाम को कैम्प फायर विनोद कुमार शर्मा, अंकुर आनंद शर्मा के उद्घाटन के साथ किया जायेगा। समस्त प्रतिभागिताओ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले ट्रूपों को पारितोषिक किया जायेगा। शिविर अधिपति गिरधारी लाल डांवर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। प्रशिक्षण टीम में छैल बिहारी जाखड़, कैलाश चंद शर्मा, हरिसिंह शेखावत, राधेश्याम शर्मा, सुरेश कुमार, कजोड़ मल आदि रहे।
उक्त प्रशिक्षण की जानकारी बसन्ती लाल सैनी गुहाला द्वारा दी गई। जिन्होंने क्वार्टर मास्टर व लेखा शाखा का कार्य सम्भाल रखा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें