जनता को बताए" अभियान यात्रा का महिलाओं ने किया भव्य स्वागत शहर के सभी 40 वार्डों में जा रही हैं कांग्रेस की यात्रा

 "जनता को बताए" अभियान यात्रा का महिलाओं ने किया भव्य स्वागत


शहर के सभी 40 वार्डों में जा रही हैं कांग्रेस की यात्रा 




जनता को सांसद डांगी और गहलोत सरकार के कार्यों और योजनाओं की दी जा रही है जानकारी


आबूरोड। कांग्रेस पार्षद सुनील खोत ने बताया की नगर कांग्रेस कमेटी आबूरोड, अल्पसंख्यक कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, यूथ कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में "जनता को बताए" अभियान यात्रा का आगाज कांग्रेस ने 12 सितंबर से किया था जो रविवार दोपहर 5 वार्डो की यात्रा पूरी कर टीएफआई कॉलोनी पहुंची जहां पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह की अगुवाई में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी वजीर पठान, जिला कांग्रेस महामंत्री हाजी नूर मोहम्मद की अगवाई में श्रमिक महिलाओं और स्थानीय वार्ड वासियों ने भव्य स्वागत कर यात्रा के प्रभारी गजेंद्र काग, सुनील खोत और यूथ कांग्रेस सचिव हैदर पठान, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष राहुल बारोट, नगर अध्यक्ष अमित जोशी का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया इस मौके पर नगर अध्यक्ष अमित जोशी, पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह ने  बताया की राज्य की गहलोत सरकार की योजनाओं के साथ साथ सांसद नीरज डांगी द्वारा 1600 करोड रुपए के कराए गए विकास कार्य सरकार द्वारा रेवदर विधानसभा क्षेत्र में लागू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं को पोस्टर और पेंपलेट के माध्यम से जनता को बताया जा रहा है यात्रा के प्रभारी गजेंद्र काग सुनील खोत यूथ कांग्रेस सचिव हैदर पठान, उपाध्यक्ष राहुल बारोट आदि ने बताया कि यात्रा के वार्ड में पहुंचते ही जो आदर सत्कार आमजन से मिल रहा है और  लोगों में जो उत्साह है इसमें महिलाओं के वर्ग में अधिक उत्साह दिख रहा है महिलाओं के लिए जो गहलोत सरकार ने योजनाएं लागू करी है और वार्डों में सांसद डांगी के मध्य से जो विकास कार्य कराए गए उनसे भी जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास जगा है आमजनता में इस बात का भी रोष हे की लगातार 15 वर्षों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और विधायक सांसद ने स्थानीय स्तर पर जनता की अनदेखी करी नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी ने इस अवसर पर उपस्थित आमजन और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब हम अपनी गलती को सुधारे और एक बार स्थानीय विधायक के तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाएं तो घर-घर और वार्ड में जो मूलभूत और छोटी-मोटी चीजों के लिए हमें परेशान होना पड़ रहा है उससे हमें निजात मिलेगी जोशी ने बताया कि सोमवार से पुनः यात्रा अपने आगे के पड़ाव पर रवाना होगी इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाजी वजीर पठान, जिला महामंत्री हाजी नूर मोहम्मद, पार्षद दिनेश मेघवाल, सुनील खोत, सचिव हस्तु मीणा, सेवादल  कांग्रेस अध्यक्ष जसाराम बोस आदि ने भी उपस्थित आम जनता को संबोधित किया कार्यक्रम में पार्षद सुमित जोशी, नीलोफर बानो, अंजली जोशी, दिनेश मेघवाल पूर्व पार्षद मोहमद असलम, चंपा मीणा, मंत्री गजेंद्र काग निजाम पठान सेवादल अध्यक्ष जसाराम बॉस पूर्व ब्लाक अध्यक्ष देवीलाल भाटी, निखिल जोशी, हुसैन खान, हसतू मीणा सहित सैकड़ों की तादाद में आमजन और महिलाएं उपस्थित थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग