जनता को बताए" अभियान यात्रा का गांधीनगर से कांग्रेस ने किया आगाज शहर के सभी 40 वार्डों में जायेगी यात्रा जनता को सांसद डांगी और गहलोत सरकार के कार्यों से कराएगी अवगत
"जनता को बताए" अभियान यात्रा का गांधीनगर से कांग्रेस ने किया आगाज
शहर के सभी 40 वार्डों में जायेगी यात्रा जनता को सांसद डांगी और गहलोत सरकार के कार्यों से कराएगी अवगत
सामाजिक संगठनों और पुराने कांग्रेसियों से भी करेगे संपर्क
आबूरोड (सिरोही)। नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री गजेंद्र काग ने बताया की नगर कांग्रेस कमेटी आबूरोड एवम अल्पसंख्यक कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में "जनता को बताए" अभियान यात्रा का कांग्रेस ने गांधीनगर से नगर अध्यक्ष अमित जोशी पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पठान जिला कांग्रेस महामंत्री हाजी नूर मोहम्मद की अगवाई में सांसद नीरज डांगी द्वारा 1600 करोड रुपए के कराए गए विकास कार्य और गहलोत सरकार द्वारा रेवदर विधानसभा क्षेत्र में लागू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं के पोस्टर का विमोचन कर यात्रा का शुभारंभ किया नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर सांसद नीरज डांगी द्वारा कराए करोड़ों रुपए के कार्यों और गहलोत सरकार द्वारा आबूरोड-रेवदर विधानसभा क्षेत्र के लिए लागू की गई योजनाओं के पोस्टर का विमोचन के साथ यात्रा गांधीनगर के शिवाजी कॉलोनी से शुरू हुई जिसका मुख्य उद्देश्य है कि हम जनता के बीच जाकर हर कांग्रेस कार्यकर्ता पार्षद कांग्रेस जनप्रतिनिधि आम जनता को बताएगा कि किस तरीके से 15 वर्षों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और विधायक सांसद ने जनता के साथ छलावे के अलावा कुछ नहीं किया इसके विपरीत सांसद डांगी व गहलोत सरकार ने महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण विकास के कार्य करवाए और समाज के हर वर्ग और गरीब को गणेश मानकर योजनाएं लागू की इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाजी वजीर पठान, जिला महामंत्री हाजी नूर मोहम्मद, पार्षद दिनेश मेघवाल, सुनील खोत, सचिव हस्तु मीणा, सेवादल अध्यक्ष जसाराम बोस आदि ने भी उपस्थित आम जनता को संबोधित कर बताया यात्रामें नगर कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस, के कार्यकर्ता और कांग्रेस पार्षदों और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी जो शहर के सभी 40 वार्डों और अपने-अपने क्षेत्र में इस यात्रा के माध्यम से जनता को बताएंगे कि किस तरीके से कांग्रेस सरकार और सांसद डांगी ने हर परिस्थिति में जनता के लिए संघर्ष किया है कार्यक्रम में पार्षद सुमित जोशी, नीलोफर बानो, अंजली जोशी, पार्षद दिनेश मेघवाल, सुनील खोत, पूर्व पार्षद मोहमद असलम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह, हाजी वजीर पठान, हाजी नूर मोहम्मद, नगर संगठन मंत्री गजेंद्र काग, निजाम पठान, सेवादल नगर अध्यक्ष जसाराम बोस, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल भाटी, यूथ कांग्रेस सचिव हैदर पठान, निकेतन बारोट, राहुल बारोट, निखिल जोशी, हुसैन मोहम्मद, हस्तु मीणा सहित सैकड़ों की तादाद में आमजन और महिलाएं उपस्थित थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें